भूमि विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति की पिटाई, बेटा भी घायल

किशनगंज| गाछपाड़ा पंचायत के टेंडर मारी गांव में भूमि विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति की उसके सगे भाई और परिवार के अन्य लोगों ने पिटाई कर दी। घटना में व्यक्ति और उसका बेटा घायल हो गए। पीड़ित वसीमुद्दीन ने बताया कि उसके भाई जसीमुद्दीन का पड़ोसी मोइनुद्दीन के साथ भूमि विवाद हो गया था। शोर सुनकर जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो जसीमुद्दीन और उसके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे बेटे शाह फैजल की भी पिटाई कर दी गई। बाद में स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। किशनगंज| गाछपाड़ा पंचायत के टेंडर मारी गांव में भूमि विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति की उसके सगे भाई और परिवार के अन्य लोगों ने पिटाई कर दी। घटना में व्यक्ति और उसका बेटा घायल हो गए। पीड़ित वसीमुद्दीन ने बताया कि उसके भाई जसीमुद्दीन का पड़ोसी मोइनुद्दीन के साथ भूमि विवाद हो गया था। शोर सुनकर जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो जसीमुद्दीन और उसके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे बेटे शाह फैजल की भी पिटाई कर दी गई। बाद में स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *