जोधपुर शहर में शुक्रवार को रखरखाव कार्य के कारण 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक 11 केवी देवलिया फीडर, नांदड़ा फीडर, बालाजी फीडर और बनाड़ फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।इससे प्रभावित होने वाले गांवों में मुख्य रूप से देवलिया, बांवरला, नांदड़ा कलां, नांदड़ा खुर्द, सोढेर की ढाणी, बनाड़ और सिद्धार्थ नगर आदि शामिल हैं। इसके अलावा, सुबह 8:00 से 11:30 बजे तक विनायकिया गांव, पाबूपुरा, भाटी फॉर्म हाउस, होटल इण्डाना पैलेस, पैराडाइज तथा 33/11 केवी पाबूपुरा सब-स्टेशन से जुड़े संपूर्ण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन डेढ 8 जून तक बढ़ी वहीं जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी की ओर से तीन और चार साल के कोर्स के फर्स्ट सेमेस्टर की डेट भी बढ़ा दी है। वहीं गुरुवार को जेएनवीयू वीसी ने गोद लिए सालावास गांव का दौरा किया। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ने तीन और चार साल के ग्रेजुएशन कोर्स के फर्स्ट सेमेस्ट की डेट बढ़ा दी है। प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन के लिए लेट फीस के साथ स्टूडेंट 8 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए अधिकृत वेबसाइट www.jnvu.edu.in पर एडमिशन के लिए अप्लाई करना होगा। जेएनवीयू कुलगुरु ने किया पूर्व में गोद लिए गए सालावास गांव का दौरा जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की ओर से 2021 में सालावास गांव को गोद लिया था। गांव के स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम बनाया गया, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु शिविर लगाये गये । गांव के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे साथ ही गौशाला में जन्मदिन मनाओ पुण्य कमाओ जैसी योजना भी शुरू की गई थी । विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में गोद लिए गए सालावास गांव का दौरा कुलगुरु प्रो पवन कुमार शर्मा ने किया । इस दौरे में गांव के विद्यार्थियों से चर्चा की साथ ही गौशाला में विजिट कर विश्वविद्यालय द्वारा लागू की गई जन्मदिन मनाओ, पुण्य कमाओ योजना को भी समझा । इस योजना का हस्सा बनते हुए अपना जन्मदिन गौशाला में मनाया । कुलगुरु ने स्मार्ट क्लास रूम की सुविधाओं और पैनल की उपयोगिता का भी अवलोकन किया । विद्यालय में प्राचार्य उम्मेद राज लक्षकार, व्याख्याता बबलाराम तथा अभिभावक संघ के अध्यक्ष अशोक गहलोत ने कुलगुरु का स्वागत किया । जबकि गौशाला में धन्नाराम प्रजापत के नेतृत्व में योजना की जानकारी प्रदान की गई । इस दौरान स्मार्ट विलेज के पूर्व नोडल अधिकारी डॉ दिनेश गहलोत भी साथ थे ।


