‘अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव नहीं होगा’:पटना में विजय चौधरी बोले- CAA, वक्फ कानून पर विपक्ष ने सिर्फ महौल बनाया, 3C पर जीरो टॉलरेंस,

‘अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव नहीं होगा’:पटना में विजय चौधरी बोले- CAA, वक्फ कानून पर विपक्ष ने सिर्फ महौल बनाया, 3C पर जीरो टॉलरेंस,

पटना के JDU ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने अल्पसंख्यक समाज को एकजुट रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, ‘वर्तमान सरकार सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत पर काम कर रही है। किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं होगा।’ डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार, जो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम कर रही है, उसका रास्ता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा तय किया गया है। उन्होंने कहा कि, ‘सरकार उसी नीति और सिद्धांतों का पालन कर रही है, जो पहले से स्थापित हैं।’ 3C नीति पर कोई समझौता नहीं- विजय चौधरी डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने बताया कि, ‘मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि 3C (क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म) पर कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर नीतीश कुमार की जो नीति रही है, वही आगे भी जारी रहेगी। विपक्ष पर माहौल बनाने का आरोप विजय चौधरी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘पहले की सरकारों में केवल माहौल बनाया जाता था, खासकर अल्पसंख्यक समाज को लेकर।’ उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि, ‘एनडीए सरकार से पहले अल्पसंख्यकों के लिए ठोस काम नहीं हुए।’ CAA और वक्फ कानून पर बोले डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और वक्फ संशोधन कानून का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘इन मुद्दों पर देशभर में बेवजह हंगामा किया गया। आठ साल में किसी भी अल्पसंख्यक की नागरिकता नहीं छीनी गई है। इन मुद्दों पर लोगों को भ्रमित किया गया।’ मतदाता सूची और SIR पर दी सफाई डिप्टी सीएम ने कहा कि, ‘SIR को लेकर भी यह भ्रम फैलाया गया कि अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह अल्पसंख्यक समाज को गुमराह कर रहा है।’ टोपी विवाद पर विजय चौधरी का तंज मुख्यमंत्री के जनता दरबार में टोपी नहीं पहनने के सवाल पर विजय चौधरी ने हल्के अंदाज में कहा कि ‘अगर टोपी से सरकार का प्रदर्शन मापा जाता है तो हमें 2-4 टोपी पहना दीजिए।’ उन्होंने कहा कि, ‘सरकार का काम, उसके प्रदर्शन से आंका जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि जनता ने 2025 के चुनाव में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया था। यह बात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कह चुके हैं, और सरकार उसी जनादेश के अनुसार काम कर रही है। पटना के JDU ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने अल्पसंख्यक समाज को एकजुट रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, ‘वर्तमान सरकार सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत पर काम कर रही है। किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं होगा।’ डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार, जो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम कर रही है, उसका रास्ता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा तय किया गया है। उन्होंने कहा कि, ‘सरकार उसी नीति और सिद्धांतों का पालन कर रही है, जो पहले से स्थापित हैं।’ 3C नीति पर कोई समझौता नहीं- विजय चौधरी डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने बताया कि, ‘मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि 3C (क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म) पर कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर नीतीश कुमार की जो नीति रही है, वही आगे भी जारी रहेगी। विपक्ष पर माहौल बनाने का आरोप विजय चौधरी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘पहले की सरकारों में केवल माहौल बनाया जाता था, खासकर अल्पसंख्यक समाज को लेकर।’ उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि, ‘एनडीए सरकार से पहले अल्पसंख्यकों के लिए ठोस काम नहीं हुए।’ CAA और वक्फ कानून पर बोले डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और वक्फ संशोधन कानून का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘इन मुद्दों पर देशभर में बेवजह हंगामा किया गया। आठ साल में किसी भी अल्पसंख्यक की नागरिकता नहीं छीनी गई है। इन मुद्दों पर लोगों को भ्रमित किया गया।’ मतदाता सूची और SIR पर दी सफाई डिप्टी सीएम ने कहा कि, ‘SIR को लेकर भी यह भ्रम फैलाया गया कि अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह अल्पसंख्यक समाज को गुमराह कर रहा है।’ टोपी विवाद पर विजय चौधरी का तंज मुख्यमंत्री के जनता दरबार में टोपी नहीं पहनने के सवाल पर विजय चौधरी ने हल्के अंदाज में कहा कि ‘अगर टोपी से सरकार का प्रदर्शन मापा जाता है तो हमें 2-4 टोपी पहना दीजिए।’ उन्होंने कहा कि, ‘सरकार का काम, उसके प्रदर्शन से आंका जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि जनता ने 2025 के चुनाव में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया था। यह बात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कह चुके हैं, और सरकार उसी जनादेश के अनुसार काम कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *