बिहार-झारखंड के बॉर्डर इलाके पलामू में एक तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में पंडित समेत दो लोग घायल हो गए। एक गोली पंडित के जांघ के जबकि दूसरी गोली एक बुजुर्ग के पीठ में लगते हुए आर-पार हो गई। घायल पंडित का औरंगाबाद के सदर अस्पताल में जबकि बुजुर्ग का इलाज गयाजी के अस्पताल में चल रहा है। घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत तेंदुआ गांव की है। जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान कटैया गांव के रहने वाले 60 साल के पंडित अरविंद कुमार मिश्रा और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सिल्दा खुर्द निवासी 63 साल के जगेश्वर बैठा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात भगत तेंदुआ गांव के रहने वाले युगेश बैठा के बेटे राहुल कुमार और अक्षय कुमार का तिलक समारोह था। तिलक चढ़ाने के दौरान लड़की पक्ष के लोग भी मौजूद थे। इस दौरान ‘धनबटी’ की रस्म निभाई जा रही थी। पंडित अरविंद कुमार मिश्रा मंत्र पढ़ रहे हैं और रस्मों को पूरा करा रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग हुई, जिसमें पंडित अरविंद मिश्रा घायल हो गए। वहीं, उनके पास बैठे जागेश्वर बैठा के पीठ में गोली लगी, जो आर-पार हो गई। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए औरंगाबाद में पुजारी, गयाजी में बुजुर्ग का इलाज जारी फायरिंग में दो लोगों के घायल होने की सूचना के बाद हरिहरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में मौजूद डॉ. राजेश कुशवाहा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई और उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने घायल अरविंद मिश्रा का इलाज शुरू किया, जबकि जागेश्वर बैठा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गयाजी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल पंडित ने कहा- मैं मंत्र पढ़ रहा था, अचानक गोली लगी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पंडित अरविंद मिश्रा ने बताया कि मैं रस्मों को निभाने के दौरान मंत्र पढ़ रहा था। इस दौरान हर्ष फायरिंग हो रही थी। मंत्र पढ़ने के दौरान मेरा ध्यान फायरिंग की ओर नहीं था। दो राउंड हर्ष फायरिंग हुई, किसी को कुछ नहीं हुआ। तीसरी बार में एक गोली मेरी जांघ में आकर लगी। मैंने नहीं देखा कि हर्ष फायरिंग कौन कर रहा था, लेकिन बाद में लोगों ने संजीव मुखिया का नाम लिया। सदर अस्पताल में पंडित अरविंद मिश्रा का इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार, गोली घायल के जांघ के आर-पार हो गई है, जबकि जगेश्वर बैठा की पीठ को चीरते हुए गोली निकल गई। तिलक में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल जब्त घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक लाइसेंसी रायफल और पिस्टल जब्त की है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में दावा किया है कि उनके लाइसेंस पिस्टल का ट्रिगर गलती से दब गया और फायरिंग हो गई, लेकिन पुलिस इस दावे की गंभीरता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जब्त किए गए हथियारों के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी। बिहार-झारखंड के बॉर्डर इलाके पलामू में एक तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में पंडित समेत दो लोग घायल हो गए। एक गोली पंडित के जांघ के जबकि दूसरी गोली एक बुजुर्ग के पीठ में लगते हुए आर-पार हो गई। घायल पंडित का औरंगाबाद के सदर अस्पताल में जबकि बुजुर्ग का इलाज गयाजी के अस्पताल में चल रहा है। घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत तेंदुआ गांव की है। जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान कटैया गांव के रहने वाले 60 साल के पंडित अरविंद कुमार मिश्रा और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सिल्दा खुर्द निवासी 63 साल के जगेश्वर बैठा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात भगत तेंदुआ गांव के रहने वाले युगेश बैठा के बेटे राहुल कुमार और अक्षय कुमार का तिलक समारोह था। तिलक चढ़ाने के दौरान लड़की पक्ष के लोग भी मौजूद थे। इस दौरान ‘धनबटी’ की रस्म निभाई जा रही थी। पंडित अरविंद कुमार मिश्रा मंत्र पढ़ रहे हैं और रस्मों को पूरा करा रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग हुई, जिसमें पंडित अरविंद मिश्रा घायल हो गए। वहीं, उनके पास बैठे जागेश्वर बैठा के पीठ में गोली लगी, जो आर-पार हो गई। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए औरंगाबाद में पुजारी, गयाजी में बुजुर्ग का इलाज जारी फायरिंग में दो लोगों के घायल होने की सूचना के बाद हरिहरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में मौजूद डॉ. राजेश कुशवाहा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई और उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने घायल अरविंद मिश्रा का इलाज शुरू किया, जबकि जागेश्वर बैठा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गयाजी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल पंडित ने कहा- मैं मंत्र पढ़ रहा था, अचानक गोली लगी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पंडित अरविंद मिश्रा ने बताया कि मैं रस्मों को निभाने के दौरान मंत्र पढ़ रहा था। इस दौरान हर्ष फायरिंग हो रही थी। मंत्र पढ़ने के दौरान मेरा ध्यान फायरिंग की ओर नहीं था। दो राउंड हर्ष फायरिंग हुई, किसी को कुछ नहीं हुआ। तीसरी बार में एक गोली मेरी जांघ में आकर लगी। मैंने नहीं देखा कि हर्ष फायरिंग कौन कर रहा था, लेकिन बाद में लोगों ने संजीव मुखिया का नाम लिया। सदर अस्पताल में पंडित अरविंद मिश्रा का इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार, गोली घायल के जांघ के आर-पार हो गई है, जबकि जगेश्वर बैठा की पीठ को चीरते हुए गोली निकल गई। तिलक में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल जब्त घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक लाइसेंसी रायफल और पिस्टल जब्त की है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में दावा किया है कि उनके लाइसेंस पिस्टल का ट्रिगर गलती से दब गया और फायरिंग हो गई, लेकिन पुलिस इस दावे की गंभीरता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जब्त किए गए हथियारों के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।


