जालंधर में आज 1 घंटा पावरकट रहेगा:कोट सदीक सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में कटेगी बिजली, 66 KV सब स्टेशन में होगी रिपेयर

जालंधर में आज 1 घंटा पावरकट रहेगा:कोट सदीक सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में कटेगी बिजली, 66 KV सब स्टेशन में होगी रिपेयर

जालंधर मंगलवार दोपहर 1 घंटे का बिजली कट रहेगा। दोपहर साढ़े 12 बजे कट लगेगा और डेढ़ बजे सप्लाई बहाल होगी। इसकी जानकारी जालंधर पावरकॉम की तरफ दी गई है।
पावरकॉम की तरफ से बताया गया कि कोट सदीक क्षेत्र के निवासियों को एक घंटे के लिए बिजली के बिना असुविधा होगी। बिजली विभाग द्वारा 66 KV कोट सदीक सब-स्टेशन में आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाने के कारण 12 मई 2026 (मंगलवार) को बिजली की आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। विभाग के अनुसार, मरम्मत कार्य के चलते इस सब-स्टेशन से चलने वाले सभी फीडर पूरी तरह से बंद रहेंगे।
बिजली कट के कारण मुख्य रूप से गांव धालीवाल, गाखल, चोगावां, सेहझंगी और कोट सदीक के साथ-साथ काला संघिया रोड, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, थिंद एन्क्लेव, ईश्वर कॉलोनी, गुरु नानक नगर और बस्ती शेख जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों की सप्लाई बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त जैना नगर, दशमेश नगर, गुरमहर एन्क्लेव, राज एन्क्लेव, गीता कॉलोनी, जनक नगर, बड़ा बाजार, चोपड़ा कॉलोनी, बलदेव नगर, राजा गार्डन और उजाला नगर के निवासियों को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभाग की अपील-लोग अपने जरूरी काम निपटा लें
विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे इस समयावधि के अनुसार अपने आवश्यक कार्यों का प्रबंधन कर लें। विभाग ने कहा कि जालंधर के कई इलाकों में बारी-बारी से रिपेयर का काम चल रहा है ताकि गर्मी के आने वाले महीनों में पावरकट का कामना न करना पड़े।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *