हरियाणा में आज बारिश-आंधी का आरेंज अलर्ट:6 जिलों में 70 KM की रफ्तार से हवा चलेगी; पश्चिमी विक्षोभ से 2.7°C गिरा अधिकतम तापमान

हरियाणा में आज बारिश-आंधी का आरेंज अलर्ट:6 जिलों में 70 KM की रफ्तार से हवा चलेगी; पश्चिमी विक्षोभ से 2.7°C गिरा अधिकतम तापमान

हरियाणा में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 2.7°C की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, राहत के साथ-साथ मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए भारी चेतावनी जारी की है। आज प्रदेश के 6 जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल और नूंह में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट रहेगा। जानिए कैसा रहेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान… रोहतक सबसे गर्म शहर रहा : हरियाणा में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7°C नीचे रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी रोहतक में दर्ज की गई, जहां पारा 38.8°C रहा। इसके बाद महेंद्रगढ़ में 38.1°C और हिसार में 37.8°C रिकॉर्ड किया गया। भिवानी में तापमान में सबसे ज्यादा 5°C की गिरावट देखी गई। आगामी दो दिनों तक पारा 40 डिग्री के नीचे ही बने रहने की संभावना है। बादलवाई से न्यूनतम तापमान बढ़ा : प्रदेश के न्यूनतम तापमान में रविवार के मुकाबले 0.7°C की मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। सोमवार सुबह रोहतक और गुरुग्राम प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके रहे, जहां न्यूनतम तापमान 22.0°C दर्ज किया गया। सिरसा में 6.5 mm की हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। रात के समय हवाओं में नमी बढ़ने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *