पटना सहित राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में मंगलवार को मौसम बदला-बदला रहा। तेज धूप और उमस वाली गर्मी से थोड़ी राहत रही। पटना का अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 36.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सबसे अधिक तापमान भभुआ में 42.7 डिग्री रहा। जबकि सोमवार को सबसे अधिक तापमान 44.6 डिग्री गयाजी का था। दरअसल, उत्तर-पूर्वी और उससे सटे बिहार के पास एक ट्रफलाइन बनी हुई है। इसके प्रभाव से बिहार में मौसम अगले तीन-चार दिन तक बदला रहेगा। तेज हवा के साथ आंधी-पानी और ठनका का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन में पटना में 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। आंधी-पानी का अधिक असर उत्तर-पूर्वी बिहार पर रहेगा। आगे क्या : तापमान में उतार-चढ़ाव होगा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में आंधी-पानी की चेतावनी। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी होने की संभावना। उसके बाद तीन दिन तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद गिरावट होने का पूर्वानुमान है। पटना सहित राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में मंगलवार को मौसम बदला-बदला रहा। तेज धूप और उमस वाली गर्मी से थोड़ी राहत रही। पटना का अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 36.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सबसे अधिक तापमान भभुआ में 42.7 डिग्री रहा। जबकि सोमवार को सबसे अधिक तापमान 44.6 डिग्री गयाजी का था। दरअसल, उत्तर-पूर्वी और उससे सटे बिहार के पास एक ट्रफलाइन बनी हुई है। इसके प्रभाव से बिहार में मौसम अगले तीन-चार दिन तक बदला रहेगा। तेज हवा के साथ आंधी-पानी और ठनका का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन में पटना में 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। आंधी-पानी का अधिक असर उत्तर-पूर्वी बिहार पर रहेगा। आगे क्या : तापमान में उतार-चढ़ाव होगा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में आंधी-पानी की चेतावनी। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी होने की संभावना। उसके बाद तीन दिन तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद गिरावट होने का पूर्वानुमान है।


