बाजार में मिलते हैं दो तरह के तरबूज, क्या आप जानते हैं कौन सा है ज्यादा फायदेमंद?

बाजार में मिलते हैं दो तरह के तरबूज, क्या आप जानते हैं कौन सा है ज्यादा फायदेमंद?

How to Choose the Right Watermelon: गर्मियों का सीजन आते ही बाजार में तरबूज की मांग बढ़ जाती है। लेकिन अगर आपने कभी ध्यान से देखा होगा, तो दो तरह के तरबूज मिलते हैं। एक गहरे हरे रंग वाला बिना धारी का तरबूज और दूसरा हल्के हरे रंग वाला धारीदार तरबूज। ऐसे में कुछ लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि मार्केट में मिलने वाले इन दो तरह के तरबूजों में से कौन सा ज्यादा बेहतर है और कौन सा ज्यादा मीठा या हेल्दी होगा। अगर आप भी तरबूज खरीदते समय सोच में पड़ जाते हैं कि कौन सा खरीदें, तो हमारा आज का लेख आपके लिए मददगार हो सकता है। आज के इस लेख में हम दोनों तरबूजों में अंतर के साथ ही कौन सा खरीदना चाहिए, यह बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

पोषक तत्व (Nutrient Rich)

साइंटिफिक नजरिए से देखें तो दोनों ही तरह के तरबूजों में 90 से 92 परसेंट तक पानी होता है, जो गर्मी के मौसम में बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए बहुत जरूरी है। जानकारी के लिए बता दें कि धारीदार तरबूज को किरण वैरायटी कहा जाता है और उनमें लाइकोपीन की मात्रा थोड़ी ज्यादा हो सकती है, जो हार्ट की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं दूसरी तरफ, गहरे हरे और बिना धारी वाले तरबूज को शुगर बेबी वैरायटी कहते हैं, जो अपने गहरे और मीठे स्वाद के लिए पहचाने जाते हैं।

मिठास और कैलोरी (Sweetness and Calories)

बिना धारी वाले तरबूज साइज में थोड़े छोटे होते हैं और काफी मीठे भी लगते हैं। अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं और अपनी कैलोरी को लेकर सतर्क रहते हैं, तो धारीदार तरबूज चुनना एक अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसमें मिठास का लेवल बैलेंस रहता है। साथ ही, धारीदार तरबूज में मौजूद सिट्रुलिन मांसपेशियों की थकान को कम करने में भी काफी हेल्प करता है।

सही तरबूज कैसे चुनें (How to choose the right watermelon)

तरबूज चाहे धारीदार हो या बिना धारी वाला, सबसे जरूरी यह है कि वह अच्छी तरह से पका हुआ हो। एक मीठा और रसीला तरबूज चुनने के लिए आप तरबूज का वह हिस्सा चेक करें जो जमीन को छूता है। अगर वह हिस्सा हल्के पीले या क्रीमी कलर का है, तो इसका मतलब है कि तरबूज नेचुरल तरीके से पका है। इसके साथ ही हमेशा ऐसा तरबूज लें जो अपने साइज के हिसाब से भारी महसूस हो, क्योंकि ज्यादा वजन का मतलब है कि तरबूज में पानी की मात्रा अच्छी है। इसके अलावा आप तरबूज को हल्के से थपथपाकर भी देख सकते हैं। अगर थपथपाने पर अंदर से गहरी और भारी आवाज आए, तो समझ जाइए कि फल एकदम रसीला है।

इसका भी रखें ध्यान

वैसे तो इन दोनों तरबूजों के हेल्थ बेनिफिट्स में बहुत मामूली सा अंतर होता है, इसलिए गर्मियों में अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप बिना किसी झिझक के अपनी पसंद का कोई भी तरबूज चुन सकते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली जरूरी चीज यह है कि तरबूज फ्रेश हो और उसे पकाने के लिए किसी भी तरह के केमिकल का यूज न किया गया हो।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। यह किसी भी तरह की डाइट एक्सपर्ट की सलाह नहीं है। अगर आपको तरबूज से किसी भी तरह की समस्या है, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *