चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र के आलसर गांव में गत दिनों हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
चोरी का मामला दर्ज होने के बाद थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तुरंत चोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने मामले की जांच के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। सघन जांच और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने एक संदिग्ध जगदीश प्रसाद को बीदासर से हिरासत में लिया। आरोपी जगदीश प्रसाद मूल रूप से जैतासर का निवासी है और वर्तमान में बिग्गाबास, श्रीडूंगरगढ़ में रह रहा था। राजलदेसर थाने लाकर जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस अब आरोपी से चोरी के माल की बरामदगी और इस वारदात में शामिल अन्य संभावित आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।


