नूंह पुलिस का नोटों की मालाओं पर शिकंजा:शादियों में दिखावा करने वालों पर कार्रवाई, किराएदार भी रडार पर

नूंह पुलिस का नोटों की मालाओं पर शिकंजा:शादियों में दिखावा करने वालों पर कार्रवाई, किराएदार भी रडार पर

नूंह जिला पुलिस ने मेवात क्षेत्र में शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों में लाखों रुपए की नकदी और सोने जैसी मालाओं का दिखावा करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किराए पर नोटों की मालाएं उपलब्ध कराकर झूठी शान दिखाने का खेल अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में शादियों में भारी-भरकम नोटों की मालाएं पहनकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और खुद को प्रभावशाली दिखाने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। कई गिरोह किराये पर नकदी और आभूषण जैसी मालाएं उपलब्ध कराकर अवैध रूप से मोटी कमाई कर रहे हैं। काले धन और टैक्स चोरी को बढ़ावा पुलिस का मानना है कि यह केवल दिखावे तक सीमित नहीं है, बल्कि काले धन, टैक्स चोरी और संदिग्ध लेन-देन को बढ़ावा देने वाला एक गंभीर मामला है। नूंह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना हिसाब-किताब भारी नकदी का प्रदर्शन करने वालों से जवाब मांगा जाएगा और उनकी आय के स्रोत की जांच की जाएगी। युवाओं में गलत संदेश जा रहा साथ ही लाखों की मालाएं किराए पर देने वाले लोगों और ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस तरह के दिखावे से युवाओं में गलत संदेश जा रहा है, जहां मेहनत की बजाय अवैध पैसे की चमक को सफलता का प्रतीक बताया जा रहा है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई रहेगी जारी नूंह पुलिस ने दोहराया है कि मेवात की पहचान मेहनत, ईमानदारी और भाईचारे से है, न कि शादी समारोहों में नोटों की मालाएं लटका कर फर्जी बादशाहत दिखाने से। कानून से बड़ा कोई नहीं है और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *