चंद्रदीप थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में एक घर से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मदन चौधरी अपने पूरे परिवार के साथ दूसरे जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार दोपहर जब वे घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर के सभी कमरों के दरवाजे टूटे हुए थे। गोदरेज अलमारी और बक्से भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़े थे, और सारा सामान बिखरा हुआ था। नगदी और अन्य कीमती सामान गायब थे
जांच करने पर पता चला कि घर से सोने-चांदी के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान गायब थे। पीड़ित मदन चौधरी ने बताया कि चोरों ने उनकी मां के लगभग 750 ग्राम चांदी के गहने (हसुली, पायल, कंगन, चांदी की चेन), सोने की चेन, नाक की नथुनी, लगभग 20 हजार रुपये नकद, और अन्य कीमती बर्तन व कपड़े चुरा लिए। चंद्रदीप थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई
चोरी की गई संपत्ति की कुल कीमत 5 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार ने चंद्रदीप थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है और चोरी में शामिल अज्ञात चोरों की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। चंद्रदीप थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में एक घर से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मदन चौधरी अपने पूरे परिवार के साथ दूसरे जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार दोपहर जब वे घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर के सभी कमरों के दरवाजे टूटे हुए थे। गोदरेज अलमारी और बक्से भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़े थे, और सारा सामान बिखरा हुआ था। नगदी और अन्य कीमती सामान गायब थे
जांच करने पर पता चला कि घर से सोने-चांदी के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान गायब थे। पीड़ित मदन चौधरी ने बताया कि चोरों ने उनकी मां के लगभग 750 ग्राम चांदी के गहने (हसुली, पायल, कंगन, चांदी की चेन), सोने की चेन, नाक की नथुनी, लगभग 20 हजार रुपये नकद, और अन्य कीमती बर्तन व कपड़े चुरा लिए। चंद्रदीप थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई
चोरी की गई संपत्ति की कुल कीमत 5 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार ने चंद्रदीप थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है और चोरी में शामिल अज्ञात चोरों की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।


