जींद में सोलर ट्यूबवेल पर चोरी, उपकरण क्षतिग्रस्त किए:चोरों ने काटे तार, कंट्रोलर को भी पहुंचाया नुकसान, केस दर्ज

जींद में सोलर ट्यूबवेल पर चोरी, उपकरण क्षतिग्रस्त किए:चोरों ने काटे तार, कंट्रोलर को भी पहुंचाया नुकसान, केस दर्ज

जींद के रामराय गांव में एक किसान के खेत से सोलर सबमर्सिबल ट्यूबवेल का कीमती सामान चोरी हो गया और उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचाया गया। अज्ञात चोरों ने सोलर प्लेटों के तार काट दिए और कंट्रोलर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामराय गांव निवासी हरदीप ने बताया कि उनका खेत रामराय से बीबीपुर रोड पर फुलू फार्म के पास स्थित है। उन्होंने अपने खेत में सिंचाई के लिए ड्यूक कंपनी का 10 केवी का सोलर सबमर्सिबल ट्यूबवेल कनेक्शन लगवा रखा था। 24 मई 2026 की सुबह जब हरदीप अपने खेत पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अज्ञात चोरों ने सोलर प्लेटों के कीमती तार कटर से काट दिए थे और वे गायब थे। चोरों ने सोलर प्लेटों और उसके कंट्रोलर को भी उखाड़कर चोरी करने की नीयत से तोड़ दिया था, जिससे भारी नुकसान हुआ। पीड़ित किसान ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस के अनुसार, टैंडरी मोड़ पुलिस चौकी के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) लखविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) (चोरी) और 324(4) (शरारत व नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और चोरों का सुराग लगाने के लिए आस-पास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *