भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक बस ने एक बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया। बाइक सवार व्यक्ति के सिर से बस का पहिया निकला। जिससे व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचल गया और, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस का ड्राइवर व्यक्ति को कुचलते बस को लेकर फरार हो गया। लुधावई टोल के पास हुआ हादसा सेवर थाने के ASI रामबाबू कुंतल ने बताया घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। सौरभ (28) निवासी खरेरा गांव थाना उच्चैन में रहकर काम करता था। आज वह अपनी बाइक से महुआ से भरतपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान लुधावई टोल के पास एक बस ने व्यक्ति की बाइक को पीछे से टक्कर मारी। वाहन का पहिया सिर से निकला टक्कर लगते ही सौरभ सड़क पर गिर गया। जिसके बाद बस का ड्राइवर सौरभ के सिर से चढ़ाते हुए वहां से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरभ के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। शव की तलाशी लेने के बाद शव की शिनाख्त हो सकी। घटना की पूरी जानकारी लेने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सौरभ बाल कटिंग का काम करता था दिनेश ने बताया कि सौरभ मेरा रिश्तेदार था। आज सौरभ महुआ से भरतपुर किसी काम से आ रहा था। लुधावई टोल के पास सौरभ की बाइक को एक बस ने टक्कर मारी। बस के पीछे एक ट्रेलर चल रहा था। वह सौरभ के ऊपर चढ़ गया। घटना में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली बस प्राइवेट थी। सौरभ की 5 साल पहले ही शादी हुई थी। सौरभ महुआ में बाल कटिंग का काम करता था।


