CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा का इंतजार:पोर्टल एक्टिव होते ही शुरू होंगे आवेदन, तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स

CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा का इंतजार:पोर्टल एक्टिव होते ही शुरू होंगे आवेदन, तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स

गोरखपुर में CBSE बोर्ड के 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए अपडेट है। आंसर शीट वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई है। इसके बाद अब सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स की नजर एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने पर है। बोर्ड की ओर से पोर्टल एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स तय समय के अंदर आवेदन कर सकेंगे। री-इवैल्यूएशन प्रोसेस खत्म होने के बाद अब सप्लीमेंट्री परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स ने तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल भी CBSE की ओर से जारी होने वाले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। शेड्यूल जारी होते ही स्टूडेंट्स को आवेदन की प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कॉलेज एडमिशन की प्लानिंग में मिलेगी मदद आरपीएम एकेडमी ग्रुप के चेयरमैन अजय शाही ने बताया कि सप्लीमेंट्री परीक्षा की टाइमलाइन स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। अगर आवेदन, परीक्षा और रिजल्ट की प्रक्रिया समय पर पूरी होती है तो स्टूडेंट्स को आगे कॉलेज एडमिशन और हायर एजुकेशन की प्लानिंग करने में आसानी होगी। कमजोर टॉपिक्स पर फोकस करने की सलाह करियर काउंसलर पूर्णेदु शुक्ल ने कहा कि सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह अपने परफॉर्मेंस को बेहतर करने का मौका है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को अभी से स्टडी प्लान बनाकर तैयारी करनी चाहिए। जिन टॉपिक्स में पहले परेशानी हुई थी, उन पर ज्यादा फोकस करें और नियमित रिवीजन करें। स्कूल भी CBSE अपडेट पर रख रहे नजर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन ई. संजीव कुमार ने बताया कि CBSE जल्द ही सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एप्लीकेशन शेड्यूल जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड के अपडेट चेक करते रहें और अपने स्कूल के संपर्क में रहें। पोर्टल शुरू होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *