‘सितारों’ को ‘ज़मीन’ पर उतारने की परंपरा कायम, पश्चिम बंगाल में प्रमुख पार्टियों ने कई जाने-माने चेहरों पर लगाया दांव

‘सितारों’ को ‘ज़मीन’ पर उतारने की परंपरा कायम, पश्चिम बंगाल में प्रमुख पार्टियों ने कई जाने-माने चेहरों पर लगाया दांव

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने कई जाने-माने चेहरों पर प्रचार के लिए दांव लगाया है। इस चुनावी रणनीति का इस्तेमाल ज़्यादा से ज़्यादा मतदाताओं को अपनी तरफ करने के लिए किया जा रहा है। 

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव ने मनोरंजन जगत के सितारों को राजनीतिक मैदान में उतारने की परंपरा को जीवित रखा है। राज्य के प्रमुख राजनीतिक दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों ने ही कई जाने-माने चेहरों पर दांव लगाया है जो न सिर्फ ऑनस्क्रीन सफल रहे हैं बल्कि राजनीति की पिच पर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लोगों का मानना है कि जनता अपने पसंदीदा सितारों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करती है इसलिए सेलिब्रिटी उम्मीदवारों का प्रभाव हमेशा से रहा है।

किन उम्मीदवारों को बीजेपी-टीएमसी दे रही प्राथमिकता?

उम्मीदवार बने सभी सेलिब्रिटी बड़े चेहरों में शुमार है और संबंधित दल उनकी जीत के दावे कर रहे है, लेकिन आम मतदाताओं के अनुसार ‘चाहे वह सेलिब्रिटी हो या पार्टी का कद्दावर समर्पित चेहरा’, किसी भी प्रत्याशी के बारे में जीत या हार का सटीक आकलन नहीं किया जा सकता। टीएमसी ने जहाँ पुराने सेलिब्रिटी नेताओं पर भरोसा जताया है वहीं बीजेपी ने भी उन चेहरों को प्राथमिकता दी है जिनकी पकड़ अपने क्षेत्र में मजबूत है।

टीएमसी ने दी अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता

टीएमसी ने इस बार अनुभवी सेलिब्रिटी चेहरों को प्राथमिकता दी है। दक्षिण बंगाल के मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से अभिनेत्री जून मालिया एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। मालिया ने साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से जीत दर्ज की थी और अपनी सक्रियता के कारण पार्टी का भरोसा जीतने में कामयाब रहीं। वहीं जादवपुर की पूर्व सांसद और लोकप्रिय अभिनेत्री सायोनी घोष इस बार विधानसभा चुनाव में एक अहम भूमिका निभा रही हैं। सायोनी ने 2021 में आसनसोल दक्षिण से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जादवपुर से बड़ी जीत हासिल की थी।

बीजेपी में मजबूत पकड़ वाले चेहरे आगे

बीजेपी ने अनुभवी अभिनेत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण सीट से मैदान में उतारा है। रूपा गांगुली महाभारत की द्रौपदी के रूप में घर-घर में पहचानी जाती हैं और इससे पहले वह राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक पारी खेल चुकी हैं। हावड़ा की श्यामपुर सीट से अभिनेता हिरन चटर्जी चुनाव लड़ रहे हैं। वह वर्तमान में खड़गपुर सदर से विधायक हैं लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें नई सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। हिरन ने 2021 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। इसके अतिरिक्त भाजपा ने शहरी मतदाताओं को रिझाने के लिए बैरकपुर क्षेत्र में फिल्म और कला जगत से जुड़े कुछ अन्य चेहरों को भी शामिल किया है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *