शिवहर के पछियारी पोखर अब शहर के नए पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नगर परिषद क्षेत्र स्थित इस पोखर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से चल रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल हुआ था शिलान्यास नगर परिषद की इस परियोजना का शिलान्यास पिछले साल अक्टूबर महीने में राजन नंदन सिंह द्वारा किया गया था। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए नगर परिषद ने इस योजना को प्राथमिकता दी। अब यह परियोजना शहर के विकास के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम मानी जा रही है। लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं सभापति राजन नंदन सिंह ने कहा कि यह केवल पोखर का सौंदर्यीकरण नहीं है, बल्कि शिवहर को नई पहचान देने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों के बैठने, घूमने और समय बिताने के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। परियोजना पूरी होने के बाद यह स्थल शहरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। जल्द जनता को किया जाएगा समर्पित सुनील कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर आम लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की कोशिश है कि शहर में लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराए जाएं, जहां लोग परिवार के साथ समय बिता सकें। मॉर्निंग वॉक और फोटोग्राफी का बनेगा केंद्र परियोजना पूरी होने के बाद पछियारी पोखर सुबह-शाम टहलने, सुकून के पल बिताने और फोटोग्राफी के लिए आकर्षक स्थल के रूप में विकसित होगा। शहर के लोगों को यहां स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि आने वाले समय में यह स्थल शिवहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सकता है और जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। शिवहर के पछियारी पोखर अब शहर के नए पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नगर परिषद क्षेत्र स्थित इस पोखर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से चल रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल हुआ था शिलान्यास नगर परिषद की इस परियोजना का शिलान्यास पिछले साल अक्टूबर महीने में राजन नंदन सिंह द्वारा किया गया था। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए नगर परिषद ने इस योजना को प्राथमिकता दी। अब यह परियोजना शहर के विकास के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम मानी जा रही है। लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं सभापति राजन नंदन सिंह ने कहा कि यह केवल पोखर का सौंदर्यीकरण नहीं है, बल्कि शिवहर को नई पहचान देने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों के बैठने, घूमने और समय बिताने के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। परियोजना पूरी होने के बाद यह स्थल शहरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। जल्द जनता को किया जाएगा समर्पित सुनील कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर आम लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की कोशिश है कि शहर में लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराए जाएं, जहां लोग परिवार के साथ समय बिता सकें। मॉर्निंग वॉक और फोटोग्राफी का बनेगा केंद्र परियोजना पूरी होने के बाद पछियारी पोखर सुबह-शाम टहलने, सुकून के पल बिताने और फोटोग्राफी के लिए आकर्षक स्थल के रूप में विकसित होगा। शहर के लोगों को यहां स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि आने वाले समय में यह स्थल शिवहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सकता है और जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।


