समस्तीपुर में वाहन मालिकों ने जिला मोटर व्यवसाय संघ के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है चुनावी कार्य में लगे वाहनों का अब तक पेमेंट नहीं किया गया है। एक सप्ताह के अंदर पेमेंट नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। पैसे के लिए ऑफिस का चक्कर काट रहे हैं संगठन के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले भर से करीब 4000 वाहनों चुनावी कार्य में लगाया गया था। चुनाव खत्म हुए 6 महीना से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक सिर्फ 400 वाहन मालिकों को ही भुगतान दिया गया है, जबकि शेष ऑफिस का चक्कर काट रहे हैं। फाइनेंस वाले दे रहे धमकी पेमेंट नहीं होने से आर्थिक परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि ज्यादातर लोगों ने ईएमआई पर गाड़ी ले रखी है। समय पर भुगतान नहीं होने से फाइनेंस वाले गाड़ी खींचने की धमकी दे रहे हैं। कुल मिलाकर जिले भर में 5 करोड़ रुपए वाहन मालिकों का जिला प्रशासन पर बकाया है। चक्का जाम की चेतावनी संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आरटीआई के माध्यम से वाहन मालिकों के भुगतान संबंधी जानकारी ली गई है। जिस आधार पर आज जिला मोटर व्यवसाय संघ के बैनर तले जिले भर के मोटर व्यवसायी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। अगर एक सप्ताह के अंदर वाहन मालिकों को चुनावी ड्यूटी कार्य का भुगतान नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। पहले चरण में धरना प्रदर्शन के साथ ही पुतला दहन और जरूर हुई तो चक्का जाम भी होगा। समस्तीपुर में वाहन मालिकों ने जिला मोटर व्यवसाय संघ के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है चुनावी कार्य में लगे वाहनों का अब तक पेमेंट नहीं किया गया है। एक सप्ताह के अंदर पेमेंट नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। पैसे के लिए ऑफिस का चक्कर काट रहे हैं संगठन के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले भर से करीब 4000 वाहनों चुनावी कार्य में लगाया गया था। चुनाव खत्म हुए 6 महीना से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक सिर्फ 400 वाहन मालिकों को ही भुगतान दिया गया है, जबकि शेष ऑफिस का चक्कर काट रहे हैं। फाइनेंस वाले दे रहे धमकी पेमेंट नहीं होने से आर्थिक परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि ज्यादातर लोगों ने ईएमआई पर गाड़ी ले रखी है। समय पर भुगतान नहीं होने से फाइनेंस वाले गाड़ी खींचने की धमकी दे रहे हैं। कुल मिलाकर जिले भर में 5 करोड़ रुपए वाहन मालिकों का जिला प्रशासन पर बकाया है। चक्का जाम की चेतावनी संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आरटीआई के माध्यम से वाहन मालिकों के भुगतान संबंधी जानकारी ली गई है। जिस आधार पर आज जिला मोटर व्यवसाय संघ के बैनर तले जिले भर के मोटर व्यवसायी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। अगर एक सप्ताह के अंदर वाहन मालिकों को चुनावी ड्यूटी कार्य का भुगतान नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। पहले चरण में धरना प्रदर्शन के साथ ही पुतला दहन और जरूर हुई तो चक्का जाम भी होगा।


