पेयजल-स्वच्छता विभाग की टीम पहुंची बेगूसराय:दिनकर जैविक शक्ति खाद का निरीक्षण किया, आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी

पेयजल-स्वच्छता विभाग की टीम पहुंची बेगूसराय:दिनकर जैविक शक्ति खाद का निरीक्षण किया, आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी

बेगूसराय में स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त निदेशक संजय कौशिक पहुंचे। इनके नेतृत्व में राज्य स्तरीय टीम ने भ्रमण और समीक्षा बैठक की। इस दौरान सिमरिया-1 पंचायत भवन में जीविका दीदियों और स्वच्छता कर्मियों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज कलेक्शन, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। राज्य टीम की ओर से पंचायत में संचालित स्वच्छता गतिविधियों और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था व दिनकर जैविक शक्ति खाद का निरीक्षण भी किया। साथ ही अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई परिसर में वृक्षारोपण भी किया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि दी इसके साथ ही टीम के अधिकारियों ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के आवास पर पहुंचकर, उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव सिंह, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक कृष्ण मुरारी, पंसस प्रतिनिधि अमरदीप सुमन एवं वार्ड सदस्य सूरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। बेगूसराय में स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त निदेशक संजय कौशिक पहुंचे। इनके नेतृत्व में राज्य स्तरीय टीम ने भ्रमण और समीक्षा बैठक की। इस दौरान सिमरिया-1 पंचायत भवन में जीविका दीदियों और स्वच्छता कर्मियों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज कलेक्शन, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। राज्य टीम की ओर से पंचायत में संचालित स्वच्छता गतिविधियों और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था व दिनकर जैविक शक्ति खाद का निरीक्षण भी किया। साथ ही अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई परिसर में वृक्षारोपण भी किया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि दी इसके साथ ही टीम के अधिकारियों ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के आवास पर पहुंचकर, उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव सिंह, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक कृष्ण मुरारी, पंसस प्रतिनिधि अमरदीप सुमन एवं वार्ड सदस्य सूरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *