गभुआ बहियार बाइक लूटकांड का खुलासा:सीसीटीवी फुटेज से दो गिरफ्तार, बाइक बरामद

गभुआ बहियार बाइक लूटकांड का खुलासा:सीसीटीवी फुटेज से दो गिरफ्तार, बाइक बरामद

वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा-बभनगामा गभुआ बहियार पथ पर 29 मई को हुई बाइक लूटकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई लाल रंग की अपाची बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बेगूसराय पुलिस कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बरैपूरा निवासी राजेश ठाकुर के पुत्र शुभम कुमार से गभुआ बहियार के बिजली पावर ग्रिड के समीप तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक लूटी थी। इस संबंध में कांड संख्या 84/26 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने भवानंदपुर निवासी अब्दुल रहमान (19) और मोहम्मद अंसारुल (21) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना में शामिल तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी अभियान में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार, एसआई जितेंद्र कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे। वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा-बभनगामा गभुआ बहियार पथ पर 29 मई को हुई बाइक लूटकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई लाल रंग की अपाची बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बेगूसराय पुलिस कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बरैपूरा निवासी राजेश ठाकुर के पुत्र शुभम कुमार से गभुआ बहियार के बिजली पावर ग्रिड के समीप तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक लूटी थी। इस संबंध में कांड संख्या 84/26 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने भवानंदपुर निवासी अब्दुल रहमान (19) और मोहम्मद अंसारुल (21) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना में शामिल तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी अभियान में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार, एसआई जितेंद्र कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *