दामाद ने ससुराल में खुद को चाकू मारा:पत्नी के साथ न आने पर नाराज था, गढ़ाकोटा से पथरिया गया था

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने अपनी ही ससुराल में खुद को चाकू मार लिया। पत्नी के मायके से वापस घर न जाने की जिद से नाराज होकर उसने यह जानलेवा कदम उठाया। युवक की हालत गंभीर है और उसे दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक का नाम पूरन पटेल है, जो सागर जिले के गढ़ाकोटा (गुंजोरा गांव) का रहने वाला है। पूरन की ससुराल पथरिया के केंद्रहु गांव में है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी नीतू किसी छोटी सी बात पर विवाद होने के बाद अपने मायके में जाकर रुक गई थी। ससुराल में खुद के पेट में मारा चाकू शुक्रवार दोपहर पूरन अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। जब उसने पत्नी से घर चलने को कहा, तो उसने साथ जाने से मना कर दिया। इस बात से पूरन इतना नाराज हुआ कि उसने वहीं रखी सब्जी काटने वाली चाकू उठाई और अपने पेट में मार ली। इससे उसके पेट में गहरा घाव हो गया। अस्पताल में चल रहा है इलाज खून से लथपथ पूरन को उसके ससुराल वाले तुरंत जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। पूरन का कहना है कि वह बस यही चाहता है कि उसकी पत्नी उसके साथ वापस घर चले। इधर, पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और जांच शुरू हो गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *