‘शहीद जवानों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता’:श्रवण कुमार बोले- पूरा देश आपके साथ खड़ा; दिवंगत CRPF जवान के परिजनों से की मुलाकात

‘शहीद जवानों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता’:श्रवण कुमार बोले- पूरा देश आपके साथ खड़ा; दिवंगत CRPF जवान के परिजनों से की मुलाकात

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा के एकंगरसराय स्थित महुआबाग गांव पहुंचकर दिवंगत सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार के परिजनों से मुलाकात की। मणिपुर के एक अस्पताल में जवान के निधन के बाद उनके पैतृक गांव पहुंचे मंत्री ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य व हिम्मत से काम लेने की अपील की। बता दें कि कि सीआरपीएफ में 24 साल तक अपनी सेवाएं देने वाले मनीष कुमार लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले इस वीर जवान के असामयिक निधन से पूरा देश मर्माहत और गमगीन है। सरकार और पूरा देश आपके साथ खड़ा जवान के माता-पिता और आश्रितों से मुखातिब होते हुए मंत्री ने कहा कि आपके बेटे ने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है। यह एक ऐसा ऋण है जिसे हम कभी नहीं चुका सकते, लेकिन यह पूरा देश और सरकार मजबूती से आपके साथ खड़ी है।” उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और सरकार परिवार की हर संभव मदद करेगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनकी वीरता से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि वीर सैनिक कभी मरते नहीं, वे अमर हो जाते हैं और आपके बेटे का नाम भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। बिहार वीरों की भूमि है- श्रवण कुमार मंत्री ने कहा कि शहीद राष्ट्र की अनमोल धरोहर होते हैं। बिहार को वीरों की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के नौजवान बचपन से ही शौर्य गाथाएं सुनकर बड़े होते हैं और जरूरत पड़ने पर देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटते। शहादत और बलिदान से बड़ा कोई सम्मान नहीं होता। राज्य सरकार भी शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। इनकी रही उपस्थिति इस अवसर पर मंत्री के साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जदयू नेता सर्वेश प्रसाद, राजन कुमार, सुभाष प्रसाद सिन्हा, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, युवा जदयू अध्यक्ष धीरज पटेल, बृजनंदन प्रसाद, अनिल कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने दिवंगत जवान को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा के एकंगरसराय स्थित महुआबाग गांव पहुंचकर दिवंगत सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार के परिजनों से मुलाकात की। मणिपुर के एक अस्पताल में जवान के निधन के बाद उनके पैतृक गांव पहुंचे मंत्री ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य व हिम्मत से काम लेने की अपील की। बता दें कि कि सीआरपीएफ में 24 साल तक अपनी सेवाएं देने वाले मनीष कुमार लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले इस वीर जवान के असामयिक निधन से पूरा देश मर्माहत और गमगीन है। सरकार और पूरा देश आपके साथ खड़ा जवान के माता-पिता और आश्रितों से मुखातिब होते हुए मंत्री ने कहा कि आपके बेटे ने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है। यह एक ऐसा ऋण है जिसे हम कभी नहीं चुका सकते, लेकिन यह पूरा देश और सरकार मजबूती से आपके साथ खड़ी है।” उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और सरकार परिवार की हर संभव मदद करेगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनकी वीरता से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि वीर सैनिक कभी मरते नहीं, वे अमर हो जाते हैं और आपके बेटे का नाम भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। बिहार वीरों की भूमि है- श्रवण कुमार मंत्री ने कहा कि शहीद राष्ट्र की अनमोल धरोहर होते हैं। बिहार को वीरों की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के नौजवान बचपन से ही शौर्य गाथाएं सुनकर बड़े होते हैं और जरूरत पड़ने पर देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटते। शहादत और बलिदान से बड़ा कोई सम्मान नहीं होता। राज्य सरकार भी शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। इनकी रही उपस्थिति इस अवसर पर मंत्री के साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जदयू नेता सर्वेश प्रसाद, राजन कुमार, सुभाष प्रसाद सिन्हा, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, युवा जदयू अध्यक्ष धीरज पटेल, बृजनंदन प्रसाद, अनिल कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने दिवंगत जवान को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *