US Venezuela Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में घुसकर निकोलस मादुरो को पकड़ने वाले सैनिक को गिरफ्तार कराया है। सैनिक पर गोपनीय सैन्य जानकारी का इस्तेमाल कर सट्टेबाजी से मोटा मुनाफा कमाने का आरोप लगा है। सैनिक की पहचान 38 वर्षीय गैनन केन वैन डाइक के रूप में हुई है, जो अमेरिकी सेना में मास्टर सार्जेंट के पद पर तैनात था।
प्लानिंग टीम का हिस्सा था अंबानी
दरअसल, वैन डाइक इस ऑपरेशन की प्लानिंग टीम का हिस्सा थे, और उन्होंने 8 दिसंबर से इसकी तैयारियों में भाग लिया था। उन्होंने गोपनीयता समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे. इसके तहत किसी भी संवेदनशील जानकारी को किसी के साथ शेयर नहीं करने की शर्त थी।
इसके बाद भी सैनिक ने 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच करीब 32,000 डॉलर की सट्टेबाजी की, जिसमें उन्होंने भविष्यवाणी की कि अमेरिका वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई करेगा और मादुरो 31 जनवरी तक सत्ता से बाहर हो जाएंगे।
4 लाख डॉलर से अधिक का किया मुनाफा
3 जनवरी को ऑपरेशन सफल होने के बाद वैन डाइक को 4 लाख डॉलर से अधिक का मुनाफा हुआ। उन्होंने यह रकम पहले एक विदेशी क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर की और बाद में एक ऑनलाइन ब्रोकरेज अकाउंट में भेज दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने सट्टेबाजी अकाउंट को हटाने की भी कोशिश की।
अमेरिकी न्याय विभाग ने लगाए आरोप
अमेरिकी न्याय विभाग ने उन पर पांच गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें गोपनीय जानकारी का दुरुपयोग, सरकारी डेटा की चोरी, कमोडिटी फ्रॉड, वायर फ्रॉड और अवैध वित्तीय लेनदेन शामिल हैं। दोषी पाए जाने पर उन्हें कई वर्षों की जेल हो सकती है।
FBI निदेशक ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह मामला दिखाता है कि कोई भी व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी का दुरुपयोग कर निजी लाभ नहीं कमा सकता।
ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया
सैनिक की गिरफ्तारी के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीडिया ने सवाल पूछा। इस पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यह मामला ऐसा है जैसे पीट रोज़ ने अपनी ही टीम पर दांव लगाया हो।
उन्होंने कहा कि पीट रोज़ को हॉल ऑफ फेम में इसलिए शामिल नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने अपनी ही टीम पर दांव लगाया था। अगर वे अपनी टीम के खिलाफ दांव लगाते, तो यह और भी गलत होता, लेकिन उन्होंने अपनी ही टीम पर दांव लगाया।


