‘सिंगल विंडो सिस्टम से निजी स्कूलों की समस्या तुरंत सुलझेगी’:PASCWA के 15वां स्थापना दिवस में बोले शिक्षा मंत्री, 3000 निदेशक-प्रिंसिपल को किया सम्मानित

‘सिंगल विंडो सिस्टम से निजी स्कूलों की समस्या तुरंत सुलझेगी’:PASCWA के 15वां स्थापना दिवस में बोले शिक्षा मंत्री, 3000 निदेशक-प्रिंसिपल को किया सम्मानित

पटना के रवीन्द्र भवन के सभागार में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने 15वां वर्षगांठ मनाया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, सिक्किम और मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद समेत कई अतिथियों ने किया। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सेंट जोसफ मेरीवार्ड की प्राचार्या सिस्टर सरिता सी जे को 2025- 26 को सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या के पुरस्कार से सम्मानित किया। क्लास 12वीं के सेंट माइकल हाई स्कूल के रोहन प्रसाद, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की अदिति कुमारी, दिव्या प्रकाश और माउंट कार्मल हाई स्कूल की शताक्षी सिंह को सर्वश्रेष्ठ छात्र के सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिहार के 38 जिलों के 3000 निदेशक और प्राचार्यगण उपस्थित थे, जिन्हें समाज शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा, विभाग अब सिंगल विंडो सिस्टम पर काम करेगा। निजी स्कूलों की समस्या तुरंत सुलझाई जाएगी। विभाग किसी भी निर्देश को लागू करने से पहले PASCWA के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी विचार करेगा। शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूलों के काम की तारीफ की शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा, निजी विद्यालयों के बेहतर काम सराहनीय हैं। प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने बिहार के निजी विद्यालयों का एक मजबूत संगठन बनाया है। इनके माध्यम से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा, शिक्षा विभाग से कोई भी दिशा-निर्देश पारित होने से पहले एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद और उनके साथियों के साथ मिलकर विचार करेगा। आगे कहा कि अब सिंगल विंडो से ही काम होगा, ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे। साथ ही आश्वासन दिया कि निजी विद्यालयों की सभी समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाएगा। प्राइवेट स्कूल की कोशिशों से शिक्षा का हो रहा कल्याण सिक्किम एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा, देश के कल्याण में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। देश को प्रगति की ओर अग्रसर करने में निजी विद्यालयों के परिश्रम, त्याग, और बलिदान मुख्य हैं। अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने कहा, निजी विद्यालयों को तुरंत Q R code दी जाए। सालों से लंबित RTE की बकाया राशि निर्गत की जाए। उन्होंने कहा, ज्ञानदीप पोर्टल पर छात्रों का नाम अंकित नहीं हुआ है। ज्ञानदीप पोर्टल खोल दिया जाए ताकि सभी छात्रों की एंट्री सही से हो सके। उन्होंने आगे कहा, शिक्षा विभाग की ओर से एक ही विंडो पटना से ऑपरेट किया जाए, जिससे जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा स्कूल के संचालकों को परेशान करने का मौका न मिले। उन्होंने भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के साथ Mou के जरिए प्री स्कूल्स के शिक्षकों की ट्रेनिंग को एक बड़ी उपलब्धि बताई है। एसोसिएशन ने पिछले 15 वर्षों में डेढ़ लाख शिक्षकों और डेढ़ लाख छात्रों को सम्मानित करने का काम किया जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। पटना के रवीन्द्र भवन के सभागार में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने 15वां वर्षगांठ मनाया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, सिक्किम और मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद समेत कई अतिथियों ने किया। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सेंट जोसफ मेरीवार्ड की प्राचार्या सिस्टर सरिता सी जे को 2025- 26 को सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या के पुरस्कार से सम्मानित किया। क्लास 12वीं के सेंट माइकल हाई स्कूल के रोहन प्रसाद, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की अदिति कुमारी, दिव्या प्रकाश और माउंट कार्मल हाई स्कूल की शताक्षी सिंह को सर्वश्रेष्ठ छात्र के सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिहार के 38 जिलों के 3000 निदेशक और प्राचार्यगण उपस्थित थे, जिन्हें समाज शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा, विभाग अब सिंगल विंडो सिस्टम पर काम करेगा। निजी स्कूलों की समस्या तुरंत सुलझाई जाएगी। विभाग किसी भी निर्देश को लागू करने से पहले PASCWA के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी विचार करेगा। शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूलों के काम की तारीफ की शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा, निजी विद्यालयों के बेहतर काम सराहनीय हैं। प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने बिहार के निजी विद्यालयों का एक मजबूत संगठन बनाया है। इनके माध्यम से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा, शिक्षा विभाग से कोई भी दिशा-निर्देश पारित होने से पहले एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद और उनके साथियों के साथ मिलकर विचार करेगा। आगे कहा कि अब सिंगल विंडो से ही काम होगा, ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे। साथ ही आश्वासन दिया कि निजी विद्यालयों की सभी समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाएगा। प्राइवेट स्कूल की कोशिशों से शिक्षा का हो रहा कल्याण सिक्किम एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा, देश के कल्याण में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। देश को प्रगति की ओर अग्रसर करने में निजी विद्यालयों के परिश्रम, त्याग, और बलिदान मुख्य हैं। अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने कहा, निजी विद्यालयों को तुरंत Q R code दी जाए। सालों से लंबित RTE की बकाया राशि निर्गत की जाए। उन्होंने कहा, ज्ञानदीप पोर्टल पर छात्रों का नाम अंकित नहीं हुआ है। ज्ञानदीप पोर्टल खोल दिया जाए ताकि सभी छात्रों की एंट्री सही से हो सके। उन्होंने आगे कहा, शिक्षा विभाग की ओर से एक ही विंडो पटना से ऑपरेट किया जाए, जिससे जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा स्कूल के संचालकों को परेशान करने का मौका न मिले। उन्होंने भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के साथ Mou के जरिए प्री स्कूल्स के शिक्षकों की ट्रेनिंग को एक बड़ी उपलब्धि बताई है। एसोसिएशन ने पिछले 15 वर्षों में डेढ़ लाख शिक्षकों और डेढ़ लाख छात्रों को सम्मानित करने का काम किया जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *