गुरवलिया गोलीकांड में शामिल कुख्यात शूटर गिरफ्तार:बेतिया में जमीन कब्जा दिलाने के लिए चलाई थी गोलियां, हथियार और मोबाइल जब्त

गुरवलिया गोलीकांड में शामिल कुख्यात शूटर गिरफ्तार:बेतिया में जमीन कब्जा दिलाने के लिए चलाई थी गोलियां, हथियार और मोबाइल जब्त

बेतिया के गुरुवलिया चौक पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस घटना में कुख्यात शूटर रवि मियां, भूमाफिया धीरज शुक्ला और राजा कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। यह घटना शनिवार सुबह गुरुवलिया चौक पर हुई थी, जहां अपराधियों ने लव मिश्रा के घर पर तीन राउंड फायरिंग की थी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार घटना के बाद बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने यातायात डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। उन्हें मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया गया था। गठित टीम ने इस गोलीकांड में शामिल आरोपियों की पहचान कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सीडीपीओ अतनु दत्ता ने बताया कि इन अपराधियों का मुख्य काम पैसे लेकर जमीन पर कब्जा करवाना है। इस घटना का संबंध एक जमीन विवाद से है। अपराधियों को पैसे देकर घटना को दिया अंजाम वादी लव मिश्रा के दादा ने 1951 में गुरुवलिया मुख्य सड़क पर यह जमीन खरीदी थी। अभियुक्त पक्ष ने 2024 में इसी जमीन में से 7 कट्ठा जमीन को इंद्ररानी देवी (लव मिश्रा की पोती) से कम पैसे में टोकन मनी देकर रजिस्ट्री करवा लिया था। इसके बाद अपराधियों को पैसे देकर इस घटना को अंजाम दिया गया। बेतिया के गुरुवलिया चौक पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस घटना में कुख्यात शूटर रवि मियां, भूमाफिया धीरज शुक्ला और राजा कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। यह घटना शनिवार सुबह गुरुवलिया चौक पर हुई थी, जहां अपराधियों ने लव मिश्रा के घर पर तीन राउंड फायरिंग की थी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार घटना के बाद बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने यातायात डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। उन्हें मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया गया था। गठित टीम ने इस गोलीकांड में शामिल आरोपियों की पहचान कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सीडीपीओ अतनु दत्ता ने बताया कि इन अपराधियों का मुख्य काम पैसे लेकर जमीन पर कब्जा करवाना है। इस घटना का संबंध एक जमीन विवाद से है। अपराधियों को पैसे देकर घटना को दिया अंजाम वादी लव मिश्रा के दादा ने 1951 में गुरुवलिया मुख्य सड़क पर यह जमीन खरीदी थी। अभियुक्त पक्ष ने 2024 में इसी जमीन में से 7 कट्ठा जमीन को इंद्ररानी देवी (लव मिश्रा की पोती) से कम पैसे में टोकन मनी देकर रजिस्ट्री करवा लिया था। इसके बाद अपराधियों को पैसे देकर इस घटना को अंजाम दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *