आबकारी लिपिक से चेन-अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार:माचिक मांगने के बहाने आरोपियों ने रोककर की थी वारदात, 35 दिन की जांच के बाद पुलिस ने पकड़ा लुटेरा

आबकारी लिपिक से चेन-अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार:माचिक मांगने के बहाने आरोपियों ने रोककर की थी वारदात, 35 दिन की जांच के बाद पुलिस ने पकड़ा लुटेरा

आबकारी विभाग के एक लिपिक से लूटपाट करने वाले आरोपी को 35 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी के साथ विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को भी पकड़ा गया है। दोनों ने मिलकर अभनपुर क्षेत्र में माचिस मांगने के बहाने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपी का नाम धर्मेन्द्र टंडन बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला
अभनपुर पुलिस के अनुसार आबकारी लिपिक आकाश कुमार तिवारी 2 मई 2026 की रात राजिम से रायपुर लौट रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे वे अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास रुके थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनसे माचिस मांगी। बातचीत के दौरान दोनों आरोपियों ने गांजा रखने की बात कहकर उनकी तलाशी लेने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी उन्हें जबरन यात्री प्रतीक्षालय के पीछे खेत की ओर ले गए। वहां जान से मारने की धमकी देकर उनके हाथ की दो सोने की अंगूठियां और गले में पहनी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर अभनपुर थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया था। 35 दिन की जांच के बाद पकड़ा आरोपी घटना को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र टंडन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने एक नाबालिग साथी के साथ वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। जांच में यह भी सामने आया कि धर्मेंद्र टंडन पर पहले से लूट और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। थाना तेलीबांधा और राखी में दर्ज मामलों में भी वह फरार चल रहा था। पुलिस अब उन प्रकरणों में भी उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *