बिलासपुर रेलवे कोचिंग डिपो ने ‘अमृत’ लिक्विड ट्री किया विकसित:जीएम तरुण प्रकाश के सामने प्रदर्शन, हवा शुद्ध करने का दावा

बिलासपुर रेलवे कोचिंग डिपो ने ‘अमृत’ लिक्विड ट्री किया विकसित:जीएम तरुण प्रकाश के सामने प्रदर्शन, हवा शुद्ध करने का दावा

बिलासपुर रेलवे कोचिंग डिपो ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘अमृत लिक्विड ट्री’ विकसित कर प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के समक्ष इस अभिनव मॉडल का प्रदर्शन किया गया। ‘अमृत’ (AMRIT – Advanced Microalgae Reactor for Intelligent Treatment) नामक यह माइक्रोएल्गी आधारित प्रणाली प्रकाश संश्लेषण की प्राकृतिक प्रक्रिया का इस्तेमाल करती है। यह प्रदूषित वायु में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन उत्सर्जित करती है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होता है। वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए विकल्प इस मॉडल में माइक्रोएल्गी युक्त जल, एयर सेंसर, इंड्यूस्ड फैन और स्पार्जर का उपयोग किया गया है। यह प्रणाली सीमित स्थान वाले शहरी क्षेत्रों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और बाकी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक प्रभावी और टिकाऊ विकल्प सिद्ध हो सकती है। मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग) पीयूष प्रताप सिंह ने बताया कि, भविष्य में इस मॉडल को सौर ऊर्जा आधारित प्रणाली के रूप में विकसित करने की योजना है। पर्यावरण संरक्षण और हरित रेलवे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और हरित रेलवे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अभिनव मॉडल के परिकल्पना, विकास और सफल क्रियान्वयन में वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी बलराम साहू, मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग) पीयूष प्रताप सिंह, यार्ड प्रभारी सोमनाथ साव और उनकी टीम का योगदान सराहनीय रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *