लेडी क्लर्क की हत्या करने वाले का एनकाउंटर:करनाल पुलिस ने दो गोलियां मारकर पकड़ा; घर के बाहर सिर में गोली मारी थी

लेडी क्लर्क की हत्या करने वाले का एनकाउंटर:करनाल पुलिस ने दो गोलियां मारकर पकड़ा; घर के बाहर सिर में गोली मारी थी

करनाल में लेडी क्लर्क डिंपल अरोड़ा के मर्डर के मामले में रविवार देर शाम पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। आरोपी के पैर में दो गोली लगी हैं। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद एसपी नरेंद्र बिजारणिया के साथ पुलिस की अन्य टीमें इंद्री रोड पर मुठभेड़ वाली जगह पर पहुंचीं। बताया गया है कि पड़ोसी से रंजिश में डिंपल की हत्या की गई थी। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। 15 मई की दोपहर को सेक्टर-9 में डिंपल अरोड़ा की घर के बाहर सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। हमलावर बाइक पर आया था। डिंपल अरोड़ा बिजली निगम में क्लर्क के साथ कर्मचारी यूनियन की प्रधान भी थीं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *