जालोर के भाद्राजून थाना क्षेत्र के भोरड़ा गांव में एक मां-बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं। आहोर के भोरड़ा निवासी पीड़िता दिलीप पुत्र शेराराम ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि 3 मई 2026 की शाम करीब साढ़े पांच बजे पीड़ित अपनी मां के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने कार से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोप है कि हमलावरों के पास लाठियां और कुल्हाड़ी थी, जिससे पीड़ित और उसकी मां को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि मामले में पहले भी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों पर पहले भी मारपीट के मामले दर्ज बताए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की राजनीतिक पकड़ के कारण पुलिस कार्रवाई में देरी हो रही है, जिससे परिवार में डर का माहौल है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। ये खबर भी पढ़ें… बाइक को टक्कर मारकर गिराया, मां-बेटे को कुचलने की कोशिश:कुल्हाड़ी और सरियों से मारा, महिला के दोनों पैर फ्रैक्चर


