दरभंगा में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। सांसद सह एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने बताया कि नए सिविल एन्क्लेव तक पहुंच को बेहतर बनाने के लिए एनएच-27 से एप्रोच रोड निर्माण की टेंडर जारी कर दी गई है। करीब 12.34 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क परियोजना एयरपोर्ट को फोरलेन सड़क से जोड़ेगी। एयरपोर्ट लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उड़ान सेवा के तहत राजस्व संग्रह, यात्रियों की संख्या, लीची, मखाना जैसे उत्पादों के कार्गो निर्यात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआईएसएफ की स्थायी तैनाती यह साबित करती है कि केंद्र सरकार दरभंगा को हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे गोपालजी ठाकुर ने आगे कहा कि यह सड़क परियोजना मिथिला क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों को गति देगी। सांसद ने इस पहल के लिए नरेंद्र मोदी, राममोहन नायडू और सीएम सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में दरभंगा सहित सम्पूर्ण मिथिला का विकास नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठकों में लगातार इस सड़क निर्माण की आवश्यकता को उठाया गया था। समिति की ओर से प्रस्ताव पारित कर नागर विमानन मंत्रालय और बिहार सरकार को भेजा गया था, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। दरभंगा एयरपोर्ट पर 912 करोड़ रुपए की लागत से नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में नई सड़क परियोजना टर्मिनल भवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। सांसद ने कहा कि जल्द ही सीआईएसएफ अधिकारियों और जवानों के लिए भवन निर्माण और अन्य सुविधाओं को लेकर भी सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी। दरभंगा में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। सांसद सह एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने बताया कि नए सिविल एन्क्लेव तक पहुंच को बेहतर बनाने के लिए एनएच-27 से एप्रोच रोड निर्माण की टेंडर जारी कर दी गई है। करीब 12.34 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क परियोजना एयरपोर्ट को फोरलेन सड़क से जोड़ेगी। एयरपोर्ट लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उड़ान सेवा के तहत राजस्व संग्रह, यात्रियों की संख्या, लीची, मखाना जैसे उत्पादों के कार्गो निर्यात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआईएसएफ की स्थायी तैनाती यह साबित करती है कि केंद्र सरकार दरभंगा को हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे गोपालजी ठाकुर ने आगे कहा कि यह सड़क परियोजना मिथिला क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों को गति देगी। सांसद ने इस पहल के लिए नरेंद्र मोदी, राममोहन नायडू और सीएम सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में दरभंगा सहित सम्पूर्ण मिथिला का विकास नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठकों में लगातार इस सड़क निर्माण की आवश्यकता को उठाया गया था। समिति की ओर से प्रस्ताव पारित कर नागर विमानन मंत्रालय और बिहार सरकार को भेजा गया था, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। दरभंगा एयरपोर्ट पर 912 करोड़ रुपए की लागत से नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में नई सड़क परियोजना टर्मिनल भवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। सांसद ने कहा कि जल्द ही सीआईएसएफ अधिकारियों और जवानों के लिए भवन निर्माण और अन्य सुविधाओं को लेकर भी सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी।


