कनपटी पर पत्थर मारकर की गई हत्या:जिसके साथ सात साल से लिव इन में रह रही थी, उसी पर हत्या का शक; पुलिस ने कोटा से दबोचा

कनपटी पर पत्थर मारकर की गई हत्या:जिसके साथ सात साल से लिव इन में रह रही थी, उसी पर हत्या का शक; पुलिस ने कोटा से दबोचा

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में महिला की अर्द्धनग्न लाश मिलने के मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लिया है, जो उसके साथ लिव इन मे रहता था और हत्या के बाद से ही फरार था। महिला के बेटे ने उस पर शक जताया, जिसके बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने उसे कोटा से गिरफ्तार कर लिया और अब बीकानेर लाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के सीओ निकेत पारीक ने बताया- महिला के बेटे ने अपनी मां को पहचान लिया। महिला बाली बाई भील (37) है। उसके पति का नाम बाल चंद भील है और वो झालावाड़ के भालता में उमरिया गांव के निवासी है। वो पिछले सात-आठ साल से अपने पति से अलग फूल सिंह भील के साथ रहती थी। महिला के नाबालिग बेटे ने पुलिस को बताया कि दोनों शराब पीकर झगड़ा करते थे। सोमवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय बेटा वहीं पर था लेकिन दोनों के झगड़े के बीच वो होटल में खाना खाने चला गया। वापस लौटा तो दोनों वहां नहीं थे। इस पर उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस को महिला की लाश पहले ही मिल चुकी थी, जिसे उसने पहचान लिया। उसी ने पुलिस को फूल सिंह भील के बारे में बताया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कोटा में मिला, पुलिस ने दबोचा फूल सिंह के मोबाइल नंबर मिलने के बाद से पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया। गोपनीय तरीके से उसके मोबाइल नेटवर्क से पता किया गया कि वो कहां गया है। कोटा रूट की लोकेशन मिलने पर पुलिस भी पीछे पीछे पहुंच गई। कोटा में उसे दबोच लिया गया। अब पुलिस उसे लेकर वापस बीकानेर आ रही है। दोपहर बाद ही उससे पूछताछ होगी। जिसके बाद गिरफ्तारी हो सकती है। पत्थर से कनपटी पर हमला सीओ निकेत पारीक ने बताया कि महिला के सिर पर कनपटी के पास नुकीले पत्थर से हमला किया गया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों ने लाश देखी तब पुलिस को सूचना दी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *