पूर्णिया में करंट से किसान की मौत:पटवन के दौरान बिजली के मोटर से लगा झटका, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

पूर्णिया में करंट से किसान की मौत:पटवन के दौरान बिजली के मोटर से लगा झटका, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

पूर्णिया में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मक्के के खेत में पटवन के लिए मोटर लगाने गए थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतक की पहचान मंझेली निवासी लालचंद साह के बेटे रामानंद साह (24) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पिता ने बताया कि बेटा रोजाना की तरह घर से खेत गया था। पटवन के लिए मोटर में बिजली का कनेक्शन जोड़ रहा था। अचानक उसे झटका लगा। हादसे के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचा। बेटे को अधमरे हाल में देखकर तुरंत मोटर के तार को अलग किया। तुरंत जीएमसीएच लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बची। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्णिया में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मक्के के खेत में पटवन के लिए मोटर लगाने गए थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतक की पहचान मंझेली निवासी लालचंद साह के बेटे रामानंद साह (24) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पिता ने बताया कि बेटा रोजाना की तरह घर से खेत गया था। पटवन के लिए मोटर में बिजली का कनेक्शन जोड़ रहा था। अचानक उसे झटका लगा। हादसे के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचा। बेटे को अधमरे हाल में देखकर तुरंत मोटर के तार को अलग किया। तुरंत जीएमसीएच लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बची। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *