पत्नी पर मारने दौड़े पति की गर्दन में धंसा चाकू:नौबस्ता में शराब पीने के लेकर दोनों में हुआ था झगड़ा, बेटी बोली-पापा लड़खड़ा कर गिर गए

पत्नी पर मारने दौड़े पति की गर्दन में धंसा चाकू:नौबस्ता में शराब पीने के लेकर दोनों में हुआ था झगड़ा, बेटी बोली-पापा लड़खड़ा कर गिर गए

नौबस्ता में शराब पीने का विरोध करने में पत्नी पर हमला करने दौड़े लोडर चालक की गर्दन में चाकू लगने से मौत हो गई। परिजन उसे लहूलुहान हालत में हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस शव को मोर्चरी में रखवा कर मामले की जांच में जुटी है। पढ़िए पूरा घटनाक्रम… आवास विकास हंसपुरम निवासी 36 वर्षीय रंजीत वर्मा लोडर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी निधि वर्मा और दो बेटियां एंजेल वर्मा व क्रिस्टल वर्मा हैं। शुक्रवार सुबह घर में रंजीत, उनकी पत्नी और छोटी बेटी क्रिस्टल मौजूद थीं, जबकि बड़ी बेटी कोचिंग गई थी। बेटी क्रिस्टल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे मां ने पिता को शराब पीने से मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट होने लगी। इसी दौरान पिता किचन से चाकू उठाकर मां पर हमला करने के लिए दौड़े। मां ने बचाव में उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की। छीना झपटी के दौरान पिता लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गए। इसी दौरान हाथ में पकड़ा चाकू उनकी गर्दन में धंस गया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। मां के शोर मचाने पर चाचा कुलदीप कमरे में पहुंचे और फिर आनन-फानन में उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि स्वरूप नगर पुलिस के जरिए उन्हें सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो घटनास्थल पर फैला खून साफ किया जा चुका था। शुरूआती जांच में सामने आया कि बड़ी बेटी ने खून साफ किया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *