भोपाल के इनायतपुर में बड़ी बिजली चोरी पकड़ी:परमिशन सिर्फ 4 किलोवॉट थी, पर उपयोग हो रहा था 50 से ज्यादा का

भोपाल के इनायतपुर में बड़ी बिजली चोरी पकड़ी:परमिशन सिर्फ 4 किलोवॉट थी, पर उपयोग हो रहा था 50 से ज्यादा का

भोपाल के इनायतपुर में बिजली कंपनी ने बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। एक घर में परमिशन सिर्फ 4 किलोवॉट थी, लेकिन जब अफसरों की टीम यहां पहुंची तो उनकी आंखें खुली रह गईं। यहां पर 50 किलोवॉट से ज्यादा बिजली का उपयोग हो रहा था। बिजली कंपनी ने दो आलीशान हवेलियों में यह कार्रवाई की। यहां घरेलू कनेक्शन की आड़ में मिनी-कॉमर्शियल स्तर का भारी लोड चोरी की बिजली से चलाया जा रहा था। बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मीटर के इनकमिंग साइड में फ्लेक्सिबल कॉपर वायर जोड़कर सीधे सप्लाई लेने और दीवारों के भीतर सर्विस केबल से गुप्त टैपिंग कर बिजली चोरी की जा रही थी। इन दो जगहों पर कार्रवाई घरेलू कनेक्शन का उपयोग ही होता है
एक्सपर्ट की माने तो सामान्य 4 से 5 किलोवॉट के घरेलू कनेक्शन पर सीमित घरेलू उपकरण ही आराम से संचालित हो सकते हैं, लेकिन 50 से 65 किलोवॉट तक का लोड छोटे होटल, मिनी इंडस्ट्री या बड़े कॉमर्शियल प्रतिष्ठान के बराबर माना जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध लोड चलने से ट्रांसफॉर्मर पर दबाव बढ़ता है। केबल जब्त कर पंचनामा बनाया, 19 प्रकरण दर्ज
अन्य कार्रवाई में मशरूर खान के नाम वाले परिसर में टीम पहुंची तो घर में ताला लगाकर लोग गायब हो गए। विजिलेंस अमला पड़ोसी के मकान की छत पर चढ़ा और वहां से संदिग्ध केबल तक पहुंचकर लाइन काटी। अधिकारियों ने केबल जब्त कर पंचनामा बनाया। इनके खिलाफ बिजली अधिनियम की धारा-135 के तहत 19 प्रकरण दर्ज किए गए। कुल 41 प्रकरणों में 31.36 लाख रुपए की वसूली तय की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *