पति ने पत्नी को चाकू गोदकर मार डाला:नवादा में घटना के बाद आरोपी भागा, 7 बच्चों की थी मां

नवादा में चरित्र पर शक के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव में बुधवार रात को हुई। आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान बबीता कुमारी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम रवि मांझी बताया जा रहा है। दोनों की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी और उनके सात बच्चे हैं। घटना के बाद बच्चे अनाथ हो गए हैं। अक्सर अपनी पत्नी पर बेवजह शक करता था मृतका की मां जेठनी देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने दामाद रवि मांझी पर हत्या का आरोप लगाया है। जेठनी देवी के अनुसार, रवि मांझी अक्सर अपनी पत्नी पर बेवजह शक करता था, जिसके कारण घर में आए दिन विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी रवि मांझी ने आपा खो दिया और गीज्जर (बरछी) से अपनी पत्नी बबीता कुमारी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह पूरी घटना बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के सामने हुई। 25 साल पहले हुई शादी, 7 बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल बबीता कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कौआकोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। अपर थानाध्यक्ष एसआई अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और सातों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। कौआकोल पुलिस के अनुसार हत्यारा पति पूर्व से आपराधिक किस्म का व्यक्ति रहा है। उसके विरुद्ध कौआकोल थाना सहित कई अन्य थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज है। नवादा में चरित्र पर शक के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव में बुधवार रात को हुई। आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान बबीता कुमारी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम रवि मांझी बताया जा रहा है। दोनों की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी और उनके सात बच्चे हैं। घटना के बाद बच्चे अनाथ हो गए हैं। अक्सर अपनी पत्नी पर बेवजह शक करता था मृतका की मां जेठनी देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने दामाद रवि मांझी पर हत्या का आरोप लगाया है। जेठनी देवी के अनुसार, रवि मांझी अक्सर अपनी पत्नी पर बेवजह शक करता था, जिसके कारण घर में आए दिन विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी रवि मांझी ने आपा खो दिया और गीज्जर (बरछी) से अपनी पत्नी बबीता कुमारी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह पूरी घटना बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के सामने हुई। 25 साल पहले हुई शादी, 7 बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल बबीता कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कौआकोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। अपर थानाध्यक्ष एसआई अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और सातों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। कौआकोल पुलिस के अनुसार हत्यारा पति पूर्व से आपराधिक किस्म का व्यक्ति रहा है। उसके विरुद्ध कौआकोल थाना सहित कई अन्य थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *