रामजानकी मंदिर न्यास की कृषि जमीन की नीलामी:लखीसराय में 6.01 लाख रुपए की हाईएस्ट बोली लगी

रामजानकी मंदिर न्यास की कृषि जमीन की नीलामी:लखीसराय में 6.01 लाख रुपए की हाईएस्ट बोली लगी

लखीसराय अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में बुधवार को श्री रामजानकी मंदिर न्यास, लाल दियारा, पूर्वी खुटहा (बड़हिया) की कृषि योग्य भूमि की खुली डाक (नीलामी) प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें ग्राम लाल दियारा, खुटहा निवासी शशिकांत कुमार ने 6 लाख 1 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर बंदोबस्ती प्राप्त की। यह नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें न्यास की लगभग 19.5 बीघा कृषि भूमि की बंदोबस्ती की गई। नीलामी प्रक्रिया में कुल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनके बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बंदोबस्ती राशि 5 लाख 14 हजार रुपये से काफी अधिक शशिकांत कुमार द्वारा लगाई गई 6 लाख 1 हजार रुपये की यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष की बंदोबस्ती राशि 5 लाख 14 हजार रुपये से काफी अधिक है। इससे मंदिर न्यास को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। अनुमंडल प्रशासन की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। नियमानुसार शशिकांत कुमार को सफल उच्चतम बोलीदाता घोषित किया गया है। प्रशासन ने उन्हें निर्धारित समयावधि में आवश्यक राशि जमा करने तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिया है। अभिलेखों के सत्यापन और सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी आवश्यक प्रावधानों का पालन किया गया अनुमंडल प्रशासन ने बताया कि डाक प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, प्रतिस्पर्धात्मक और नियमसम्मत बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रावधानों का पालन किया गया। प्रशासन का कहना है कि न्यास की संपत्तियों से प्राप्त आय का उपयोग मंदिर न्यास के उद्देश्यों की पूर्ति तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन द्वारा अपनाई गई पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की है। लखीसराय अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में बुधवार को श्री रामजानकी मंदिर न्यास, लाल दियारा, पूर्वी खुटहा (बड़हिया) की कृषि योग्य भूमि की खुली डाक (नीलामी) प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें ग्राम लाल दियारा, खुटहा निवासी शशिकांत कुमार ने 6 लाख 1 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर बंदोबस्ती प्राप्त की। यह नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें न्यास की लगभग 19.5 बीघा कृषि भूमि की बंदोबस्ती की गई। नीलामी प्रक्रिया में कुल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनके बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बंदोबस्ती राशि 5 लाख 14 हजार रुपये से काफी अधिक शशिकांत कुमार द्वारा लगाई गई 6 लाख 1 हजार रुपये की यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष की बंदोबस्ती राशि 5 लाख 14 हजार रुपये से काफी अधिक है। इससे मंदिर न्यास को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। अनुमंडल प्रशासन की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। नियमानुसार शशिकांत कुमार को सफल उच्चतम बोलीदाता घोषित किया गया है। प्रशासन ने उन्हें निर्धारित समयावधि में आवश्यक राशि जमा करने तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिया है। अभिलेखों के सत्यापन और सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी आवश्यक प्रावधानों का पालन किया गया अनुमंडल प्रशासन ने बताया कि डाक प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, प्रतिस्पर्धात्मक और नियमसम्मत बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रावधानों का पालन किया गया। प्रशासन का कहना है कि न्यास की संपत्तियों से प्राप्त आय का उपयोग मंदिर न्यास के उद्देश्यों की पूर्ति तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन द्वारा अपनाई गई पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *