Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer X Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऑफिशियल ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। पेन मूवीज और मणिकर्णिका फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे रिलीज किया है। फिल्ममेकर्स ने इसका ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सुर्खियों को तो आतंक याद रहा, लेकिन इतिहास उन नायकों को भूल गया। जब आतंक ने दस्तक दी, तो उन्होंने हिम्मत चुनी। यह उन्हीं की कहानी है।” ट्रेलर रिलीज होते ही, फैंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म की इमोशनल कहानी पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। साथ ही स्टार कास्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ की।
‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर X यूजर्स के रिएक्शंस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा, “यह फिल्म आम जनता को जरूर पसंद आएगी।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “हे भगवान! सचमुच रोंगटे खड़े हो गए… ट्रेलर ने ही मुझे स्क्रीन से बांधे रखा।
ये लाइनें सचमुच मेरे दिल को छू गईं – ‘हम लोग जरूरी नहीं हैं, लेकिन हम जो करते हैं, वह जरूरी है।’ #UnsungHeroes को मेरा सलाम।” ट्रेलर की इमोशनल कहानी और देशभक्ति वाला अंदाज दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रहा है।
यूजर्स कर रहे फिल्म की कहानी और एक्टिंग की तारीफ
वहीं, एक यूजर ने फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए कहा, “अभी-अभी ट्रेलर देखा और यह काफी दमदार लगा। 26/11 की एक ऐसी कहानी सामने आ रही है जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते। कंगना रनौत की एक्टिंग भी काफी असरदार लग रही है।”
जबकि दूसरे यूजर ने कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा, “भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर सबसे अलग है। इसमें कोई बनावटी हीरोपंती नहीं है, बस आम लोग 26/11 के दौरान अपनी ड्यूटी निभाते हुए नजर आ रहे हैं। 400 जानें बचाने वाली बात ने तो मुझे झकझोर कर रख दिया। कंगना रनौत जिस भी फ्रेम में नजर आती हैं, उस पर पूरी तरह से छाई रहती हैं।”
कब रिलीज होगी ‘भारत भाग्य विधाता’ (Bharat Bhhagya Viddhaata Release Date)
जानकारी के लिए बता दें मनोज तापड़िया के निर्देशन और उन्हीं के द्वारा लिखित ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना रनौत लीड रोल में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, प्रसाद ओक, ईशा डे, रसिका अगाशे समेत कई दूसरे कलाकार भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। बता दें कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म आने वाली 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



BHARAT BHHAGYA VIDDHAATA
Trailer itself kept me hooked to the screen
” HUM LOG IMP NHI HAI PAR HUM JO KARTE HAI WOH IMP HAI ” Salute to
(@lovelytemptati5) 