‘हर जगह ये भिखारीपन मत करो’, इंडियन टूरिस्ट की शर्मनाक हरकत पर ऋचा चड्ढा का फूटा गुस्सा

‘हर जगह ये भिखारीपन मत करो’, इंडियन टूरिस्ट की शर्मनाक हरकत पर ऋचा चड्ढा का फूटा गुस्सा

Richa Chadha on Indian Family at Immigration Line: हाल ही में सोशल मीडिया पर पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें X (पहले ट्विटर) यूजर जिनका नाम है मुथुकृष्णन धंदापानी, ने जापान में एक भारतीय टूरिस्ट से जुड़ी कथित चोरी की घटना को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वो भी उसी टूर ग्रुप का हिस्सा थे। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इसी पोस्ट पर रियेक्ट करते हुए एयरपोर्ट पर हुई एक घटना के बारे में बताया कि कैसे एक भारतीय परिवार इमिग्रेशन लाइन में उनसे आगे घुस गया था।

मुथुकृष्णन धंदापानी की वायरल पोस्ट

सोशल मीडिया पर चोरी की घटना से जुड़ी ये खबर सुर्खियां बटोर रही है। धंदापानी के मुताबिक, टूर ग्रुप की यात्रा के दौरान, एक महिला को उन दुकानों से सामान चुराते हुए पकड़ा गया, जहां अक्सर टूरिस्ट यादगार चीजें खरीदने जाते हैं। उन्होंने X पर लिखा, “हमारे ग्रुप में, शुरू से ही एक भारतीय महिला चोरी कर रही थी। हमें इस बारे में पता नहीं था। एक टूरिस्ट शोपीस की दुकान में उसको पकड़ा गया। जिसके बाद उसने तुरंत पैसे देने की कोशिश की। जापानी दुकानदार ने कहा कि उनका समाज बहुत भरोसेमंद है, जहां चोरी बहुत कम होती है, और वो भारत का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि चोरी से ज्यादा, उन्हें इस बात से बुरा लगा कि पकड़े जाने के बाद उसने पैसे देने की कोशिश की।

जानकारी के लिए बता दें कि जापान में आपको पुलिस कभी नहीं दिखेगी क्योंकि वहां पर चोरी-चाकरी और अपराध दर बहुत कम है। ट्रैफिक रूल्स बहुत सख्त हैं। दुकानदार ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद हमारे टूर मैनेजर उस महिला के साथ पुलिस स्टेशन गए। पुलिस स्टेशन में भी उस महिला ने पैसे देने की कोशिश की। जापानी पुलिस को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘पुलिस ने उस महिला को समझाया कि यहां चोरी की सजा कितनी कड़ी होती है और कहा कि उसे जेल जाना पड़ेगा। लेकिन वो एक भारतीय थी और वो भारत का बहुत सम्मान करते हैं, इसलिए उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।”

आखिर क्यों फूटा ऋचा चड्ढा का गुस्सा

जानकारी के लिए बता दें कि ऋचा चड्ढा ने अपने X अकाउंट पर इस खबर को रीपोस्ट किया और रिएक्शन दिया। ऋचा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हर जगह यह भिखारियों जैसा बर्ताव मत करो। खाने के बाद सबके सामने जोर से डकार लेना, कूड़ा फैलाना, धक्का-मुक्की करना, लाइन तोड़ना, जोर-जोर से चिल्लाना, और तो और, झुंड बनाकर सबके सामने नाचना! छी!”

इसके आगे उन्होंने कहा, “कल एक भारतीय परिवार इमिग्रेशन लाइन में हमसे आगे घुस गया। मैंने उन्हें टोका, तो वे नाराज हुए और गुस्सा दिखाया, लेकिन फिर भी आगे बढ़ते रहे। अगले 10 सेकंड में ही एक गोरे आदमी ने उन्हें टोका, तो वो बेशर्मी से मुस्कुराने लगे। इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘आप हम सभी का भारतियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, और आपकी इस तरह की हरकत के कारण बाकी लोग आपको ‘जाहिल’ कहकर टोकते रहेंगे।”

ऋचा के आने वाले प्रोजेक्ट्स

बता दें कि तकरीबन 2 साल पहले ऋचा चड्ढा संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आई थीं। साल 2024 में वो और उनके पति अली फजल एक बेटी के पेरेंट्स बने। मैटरनिटी ब्रेक के बाद अब ऋचा एक नई कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *