समस्तीपुर में बारात जाने से पहले अज्ञात अपराधियों ने दूल्हे के चचेरे भाई को गोली मार दी। बुलेट प्राइवेट पार्ट के नीचे लगी है। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया। घायल की पहचान सोनू कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना पूसा थाना क्षेत्र के खैरी गांव की है। एक युवक को लोगों ने भागते देखा चाची पूनम देवी ने बताया कि गुरुवार को मेरे भतीजे राजा कुमार की शादी थी। बारात जाने से पहले ब्रह्मकाली स्थान पर पूजा करने के लिए गए थे। पूजा करने के बाद सभी लोग पैदल ही गाते बजाते घर लौट रहे थे। गाछी के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों ने एक युवक को खैरा गांव की ओर भागते हुए देखा। शक है कि उसने ही गोली चलाई है। हल्ला होने पर आसपास के लोग भी जुट गए। जिसके बाद सोनू को अस्पताल लेकर गए। मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है घायल सोनू ने बताया कि मंदिर से घर लौटते समय गोली मारी गई है। गोली किसने चलाई, यह नहीं देख पाया। किसी से दुश्मनी भी नहीं है। पता नहीं मेरे साथ क्या हुआ। पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया वहीं, एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा हे। संभव है युवक को खुद गोली लगी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक और घटनास्थल पर लोगों का बयान लिया जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा होगा। समस्तीपुर में बारात जाने से पहले अज्ञात अपराधियों ने दूल्हे के चचेरे भाई को गोली मार दी। बुलेट प्राइवेट पार्ट के नीचे लगी है। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया। घायल की पहचान सोनू कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना पूसा थाना क्षेत्र के खैरी गांव की है। एक युवक को लोगों ने भागते देखा चाची पूनम देवी ने बताया कि गुरुवार को मेरे भतीजे राजा कुमार की शादी थी। बारात जाने से पहले ब्रह्मकाली स्थान पर पूजा करने के लिए गए थे। पूजा करने के बाद सभी लोग पैदल ही गाते बजाते घर लौट रहे थे। गाछी के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों ने एक युवक को खैरा गांव की ओर भागते हुए देखा। शक है कि उसने ही गोली चलाई है। हल्ला होने पर आसपास के लोग भी जुट गए। जिसके बाद सोनू को अस्पताल लेकर गए। मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है घायल सोनू ने बताया कि मंदिर से घर लौटते समय गोली मारी गई है। गोली किसने चलाई, यह नहीं देख पाया। किसी से दुश्मनी भी नहीं है। पता नहीं मेरे साथ क्या हुआ। पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया वहीं, एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा हे। संभव है युवक को खुद गोली लगी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक और घटनास्थल पर लोगों का बयान लिया जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा होगा।


