‘बाप से भी बड़ा दिख रहा है पोता’, क्योंकि सास भी… 2 में आकाशदीप सहगल की कास्टिंग पर मचा हंगामा

‘बाप से भी बड़ा दिख रहा है पोता’, क्योंकि सास भी… 2 में आकाशदीप सहगल की कास्टिंग पर मचा हंगामा

Akashdeep Saigal Casting Controversy: आकाशदीप सहगल ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अंश गुजराल के बेटे रियो के नए किरदार में वापसी की है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने शो के पहले सीजन में तुलसी के बेटे अंश का किरदार निभाया था। अब 51 वर्षीय आकाशदीप को नए सीजन में तुलसी वीरानी के पोते के रूप में दिखाया गया है। हालांकि, कुछ दर्शकों को यह कास्टिंग पसंद नहीं आई है, क्योंकि उन्हें लगता है कि एक्टर आकाशदीप और उनके किरदार के बीच उम्र का बड़ा अंतर है जो आपस में मेल नहीं खाता, जिसके चलते उनका किरदार यह किरदार रियल नहीं लगता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Akashdeep Saigal Casting Controversy)

कास्टिंग पर सवाल उठाते हुए एक यूजर ने ट्वीट किया, “कहानी तो फिर एडजस्ट कर लेंगे पर ये 50 की उम्र वाला पोता कैसे देख पाएंगे।”

एक अन्य यूजर ने आकाशदीप को करण के बेटे के रूप में दिखाने पर निर्माताओं की आलोचना करते हुए कहा, “ये अंश का बेटा कैसे हो सकता है? ये करण से भी बड़ा दिखता है, जिसे ‘पिता’ होना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने निर्माताओं से कहा, “तो नियति का बेटा उससे बड़ा है, निर्माताओं कृपया यथार्थवादी बनें।” एक ने मजाक में कहा, “#ksbkbt2 एकता (कपूर) तूने क्या किया।”

एकता कपूर की कास्टिंग स्किल्स की तारीफ की

वहीं, आकाशदीप ने टाइम्स ऑफ इंडिया बात करते हुए इस बदलाव के बारे में बताया, “अभिनय जन्म प्रमाण पत्र पर लिखी तारीख से नहीं, बल्कि आपकी ऊर्जा से होता है।” उन्होंने दर्शकों को समझाया कि रियो का व्यक्तित्व अंश से बिल्कुल अलग है। एकता की कास्टिंग स्किल्स की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “वह सिर्फ कास्टिंग नहीं करतीं, बल्कि दूरदर्शिता से काम लेती हैं।” सीक्वल में उन्हें कास्ट करने के लिए मेकर्स की सराहना करते हुए आकाशदीप ने आगे कहा, “जब आप सिद्धार्थ वंकर और निर्देशक मुज़म्मिल देसाई जैसे दूरदर्शी व्यक्ति के साथ काम करते हैं, तो आप सिर्फ अभिनय नहीं करते, बल्कि बढ़ते होते हैं।”

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2‘ में वापसी के बारे में बात करते हुए आकाशदीप ने कहा, “सच कहूं तो, जीवन का एक खूबसूरत, लगभग काव्यात्मक तरीका है, जो घूम-फिर कर वहीं लौट आता है। “मैंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को कभी खत्म हुई कहानी नहीं माना। यह हमेशा एक ऐसी याद की तरह रहा, जो सही वक्त आने पर फिर से लौटने का इंतजार कर रही थी।”

एकता कपूर के शो में वापसी करना आशीर्वाद से कम नहीं

एक्टर ने आगे कहा कि एकता कपूर के शो में वापसी करना वापसी जैसा नहीं लगता, बल्कि यह एक तरह से पुनः प्राप्ति जैसा है। यह मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। मैं हर बार पूरी ईमानदारी और दिल से आभार के साथ सेट पर पहुंचता हूं।”

Akashdeep Saigal casting controversy
आकाशदीप सहगल की कास्टिंग पर मचा हंगामा। (फोटो सोर्स: IMDb)

अपने किरदार के बारे में और बताते हुए आकाशदीप ने कहा कि उनका किरदार, रेयांश उर्फ ​​रियो, अमेरिका से लौटा एक रईस खानदान का वारिस है जो आकर्षक और मिलनसार है। रियो की खासियत उसका दिल है। उसका मानना है कि वो करण और नियति का बेटा है, लेकिन उसकी कहानी में और भी बहुत कुछ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *