डायरेक्टर ने अकेले कमरे में बुलाया, गलत तरीके से छुआ:डेजी शाह का कास्टिंग को लेकर खुलासा; बोलीं- कभी भी अकेले किसी से मिलना ठीक नहीं

डायरेक्टर ने अकेले कमरे में बुलाया, गलत तरीके से छुआ:डेजी शाह का कास्टिंग को लेकर खुलासा; बोलीं- कभी भी अकेले किसी से मिलना ठीक नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के एक बुरे अनुभव को साझा किया है। डेजी ने बताया कि कैसे एक कास्टिंग मीटिंग के दौरान एक फिल्ममेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ, जिसके बाद वे काफी अनकंफर्टेबल हो गई थीं। एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि इस घटना के बाद उन्होंने फैसला किया कि वे काम के सिलसिले में कभी किसी से अकेले नहीं मिलेंगी। 6-7 लड़कियां लाइन में लगी थीं
‘फ्री प्रेस जर्नल’ को दिए इंटरव्यू में डेजी शाह ने बताया कि यह वाकया मुंबई का है। साउथ के एक फिल्ममेकर मुंबई में कास्टिंग के लिए आए थे। डेजी ने बताया, वहां करीब 6 से 7 लड़कियां काम के सिलसिले में मिलने पहुंची थीं। वह फिल्ममेकर हर लड़की से अकेले में मिल रहा था। जब मेरी बारी आई और मैं अंदर गई, तो मुझे मीटिंग खत्म होने से पहले ही अजीब महसूस होने लगा था। गलत तरीके से पकड़ा हाथ
एक्ट्रेस ने उस असहज पल को याद करते हुए कहा, उस फिल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ और मेरा हाथ पकड़ लिया। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। डेजी ने यह भी बताया कि उन्हें शुरू से ही किसी का छूना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, मैं मसाज भी नहीं कराती क्योंकि मुझे टच पसंद नहीं है, फिर चाहे वह कोई महिला ही क्यों न हो। ऐसे में किसी अनजान मर्द का मुझे छूना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। बिना जवाब दिए वहां से निकल गईं
उस स्थिति को डेजी ने फिल्ममेकर से कहा, मैं आपसे बाद में बात करती हूं, लेकिन उन्होंने कभी उससे संपर्क नहीं किया। डेजी ने कहा कि उन्होंने खुद को सुरक्षित रखने के लिए वहां से तुरंत निकलना ही बेहतर समझा। इस घटना ने उन्हें एक बड़ा सबक दिया कि इंडस्ट्री में काम के लिए कभी भी किसी से अकेले नहीं मिलना चाहिए। सलमान खान की मदद पर दी सफाई
इंटरव्यू के दौरान डेजी से उनके और सलमान खान के कनेक्शन पर भी सवाल पूछा गया। अक्सर कहा जाता है कि डेजी का करियर सलमान खान की वजह से ही चल रहा है। इस पर उन्होंने कहा, लोग हमेशा सोचते हैं कि किसी महिला की सफलता के पीछे किसी का हाथ होता है। अब मुझे इन बातों का बुरा नहीं लगता। लाइफ में मदद मिलना सामान्य बात है, लेकिन मेरी अपनी मेहनत भी मायने रखती है। अब मैं ऐसी बातों की आदी हो चुकी हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *