नारनौल सैनी सभा का प्रतिनिधिमंडल मिला सीएम से:नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी व उप प्रधान अरुण सैनी को दी शुभकामनाएं

नारनौल सैनी सभा का प्रतिनिधिमंडल मिला सीएम से:नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी व उप प्रधान अरुण सैनी को दी शुभकामनाएं

हरियाणा के नारनौल की सैनी सभा के नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी तथा पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रकाश सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों का मुंह मीठा करवाकर उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। समाज उनके साथ खड़ा मुलाकात के दौरान सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को समाज की विभिन्न गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि नारनौल का सैनी समाज पहले की तरह उनके साथ मजबूती से खड़ा है और समाज के हितों के साथ-साथ प्रदेश के विकास कार्यों में भी अपना सक्रिय सहयोग देता रहेगा। सभा आने का न्यौता दिया इस अवसर पर सैनी सभा के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को आगामी 8 जून को नारनौल प्रवास के दौरान सैनी सभा नारनौल आने का भी निमंत्रण दिया। बैठक में क्षेत्र के विकास, सामाजिक उत्थान और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस मुलाकात के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर रामचंद्र सैनी, चित्तरू बाबा, नगर पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी, सभा के पूर्व महासचिव निहाल सैनी, पूर्व कैशियर बलवंत सैनी, पूर्व सचिव भारत सैनी, मदनलाल सैनी, रामनरेश सैनी, पूर्व उप प्रधान राजेश उर्फ लालू, महेश थानेदार, गजानंद सैनी, ललित आढ़ती, पूर्व सरपंच सोमेश सैनी, राष्ट्रीय सैनी मंच के जिला उप प्रधान मुकेश सैनी, कॉलेजियम सदस्य मुकेश सैनी, एडवोकेट शुभम सैनी, वंश सैनी, चिराग सैनी एवं रामनिवास ढाणी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *