भोजपुर में पेड़ से लटका मिला किसान का शव:बैंक से पैसा निकालकर बधार की ओर घूमने निकला था, परिजन ने हत्या की आशंका जताई

भोजपुर में पेड़ से लटका मिला किसान का शव:बैंक से पैसा निकालकर बधार की ओर घूमने निकला था, परिजन ने हत्या की आशंका जताई

भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव में घर से निकले किसान का शव बरामद हुआ है। उसका शव गांव के बधार स्थित शीशम के पेड़ से लटका हुआ शुक्रवार को बरामद हुआ। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव के रहने वाले 42 साल के शिवलखन पासवान के रूप में हुई है। पत्नी को पैसे देकर बिना कुछ बोले घऱ से निकला था मृतक के भतीजे विशाल कुमार ने बताया कि चाचा गेहूं के खेत में कटनी करने के लिए गए थे। खेत में काम के दौरान मोबाइल पर किसी का कॉल आया। इसके बाद चाचा बाजार स्थित बैंक पहुंचे और 5 हजार रुपए कैश निकालकर घर लौटे। उन्होंने पैसाचाची को दिया और बिना कुछ बताए घर से निकल गए। विशाल के मुताबिक, काफी देर तक जब चाचा घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। घर से 200 मीटर दूर शीशम के पेड़ से लाश लटकी मिली इसी बीच घर से 200 मीटर दूर बधार में स्थित शीशम के पेड़ से शिवलखन पासवान का शव लटका मिला। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजन को दी। वहीं, सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतक के भतीजे विशाल कुमार ने चाचा की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। हालांकि, विशाल ने चाचा के गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी एवं विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। फिलहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां कबूतरों देवी पत्नी विजांती देवी, दो पुत्र विषरंजन कुमार, हरिश्चंद्र कुमार व दो पुत्री सूर्यकांत देवी एवं बेबी कुमारी है। भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव में घर से निकले किसान का शव बरामद हुआ है। उसका शव गांव के बधार स्थित शीशम के पेड़ से लटका हुआ शुक्रवार को बरामद हुआ। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव के रहने वाले 42 साल के शिवलखन पासवान के रूप में हुई है। पत्नी को पैसे देकर बिना कुछ बोले घऱ से निकला था मृतक के भतीजे विशाल कुमार ने बताया कि चाचा गेहूं के खेत में कटनी करने के लिए गए थे। खेत में काम के दौरान मोबाइल पर किसी का कॉल आया। इसके बाद चाचा बाजार स्थित बैंक पहुंचे और 5 हजार रुपए कैश निकालकर घर लौटे। उन्होंने पैसाचाची को दिया और बिना कुछ बताए घर से निकल गए। विशाल के मुताबिक, काफी देर तक जब चाचा घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। घर से 200 मीटर दूर शीशम के पेड़ से लाश लटकी मिली इसी बीच घर से 200 मीटर दूर बधार में स्थित शीशम के पेड़ से शिवलखन पासवान का शव लटका मिला। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजन को दी। वहीं, सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतक के भतीजे विशाल कुमार ने चाचा की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। हालांकि, विशाल ने चाचा के गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी एवं विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। फिलहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां कबूतरों देवी पत्नी विजांती देवी, दो पुत्र विषरंजन कुमार, हरिश्चंद्र कुमार व दो पुत्री सूर्यकांत देवी एवं बेबी कुमारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *