बरेली में टॉप करने वाली बेटियों का सम्मान:ई-स्कूटी देकर बढ़ाया हौसला, अलग-अलग तस्वीरों में देखे होनहार बेटियों को

बरेली में टॉप करने वाली बेटियों का सम्मान:ई-स्कूटी देकर बढ़ाया हौसला, अलग-अलग तस्वीरों में देखे होनहार बेटियों को

बरेली में बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली बेटियों का सम्मान किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में टॉप छात्राओं को मेडल, सर्टिफिकेट और ई-स्कूटी देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। आंवला के खेड़ा स्थित सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की छात्राओं ने इस बार कमाल कर दिया। हाईस्कूल में रश्मि 6वें, रजनी सिंह और शिवानी 8वें, जबकि गुलशन यादव और वैष्णवी गुप्ता 10वें स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में नंदिनी गुप्ता ने दूसरा, सुरभि यादव ने तीसरा, खुशी मौर्य और सिमरन मौर्य ने 6वां और चमन जहां ने 7वां स्थान हासिल किया। कलेक्ट्रेट में हुआ सम्मान समारोह
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने छात्राओं को सम्मानित किया। सभी टॉपर्स को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। डीएम अविनाश सिंह ने ‘ऑपरेशन उड़नपरी’ के तहत एक नई पहल की। हाईस्कूल और इंटर की 10 टॉप छात्राओं को ई-स्कूटी और हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इस पहल का मकसद बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। नेताओं ने दिया प्रेरणा का संदेश
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ये बेटियां दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। साथ ही कहा गया कि शिक्षा ही आगे बढ़ने का सबसे मजबूत रास्ता है। छात्राओं के नाम पर बनेंगी सड़कें
कार्यक्रम में यह भी ऐलान किया गया कि जिन गांवों से ये छात्राएं हैं, वहां उनके नाम से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही पढ़ाई में आर्थिक दिक्कत आने पर मदद का भरोसा भी दिया गया। स्कूल और शिक्षकों का भी हुआ सम्मान
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *