मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में परिवार के साथ पूजा की। CM के साथ उनका परिवार भी था। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक गर्भगृह में रहे। मंदिर पहुंचते ही सबसे पहले पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद CM को देखते ही कार्यकर्ता जुट गए। मंदिर प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा की गई थी। मंदिर में पूजा की तस्वीरें देखिए… सुबह CM ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं सुबह मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार की स्टाइल में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में लोगों की भीड़ दिखाई दी। सम्राट ने लोगों की शिकायतें सुनीं। सुरक्षा जांच और रजिस्ट्रेशन के बाद लोगों को अंदर एंट्री दी गई। मसौढ़ी से जनता दरबार में पहुंचे बुजुर्ग ने कहा, बिहार में भ्रष्टाचार और अफसरशाही चरम पर है। सम्राट के आने से अपराधी बिहार छोड़कर भागेंगे। उनमें डर बैठेगा, मुझे ये विश्वास है। बाढ़ से आई मीता देवी ने कहा, यहां नौकरी मांगने आई हूं। झाड़ू पोछा छोड़कर हमको सम्राट चौधरी किसी भी नौकरी पर रख सकते हैं। हम मैट्रिक पास हैं, इसलिए हम गार्ड का भी नौकरी कर सकते हैं। नई सरकार बनते ही TRE-4 की प्रक्रिया शुरू इधर, नई सरकार बनते ही TRE-4 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4) की तैयारी में जुट गया है। 20 अप्रैल तक इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा की तिथि 22 से 27 सितंबर निर्धारित की गई है। नारी शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार सुबह पटना के जेपी गंगा पथ पर नारी शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए। यहां महिलाओं ने उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री आज कई विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। गुरुवार को भी उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में विभागों के प्रधान सचिव मौजूद रहे। इस बैठक के बाद सम्राट मुख्य सचिवालय पहुंचे हैं। यहां भी अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने नगर विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। सम्राट ने घूम-घूमकर मुख्यमंत्री सचिवालय में तमाम चीजों को देखा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस तरीके से काम करते थे, उन चीजों को उन्होंने बारीकी से देखा। सम्राट ने अफसरों को निर्देश दिए नई सरकार बनते ही शराबबंदी खत्म करने की मांग तेज अनंत सिंह ने की शराबबंदी खत्म करने की मांग JDU विधायक अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुलाकात पर कहा, ‘मैंने मोकामा क्षेत्र के लिए अस्पताल की मांग की। मैं अब आगे चुनाव नहीं लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि वे अस्पताल बना देंगे। शराबबंदी पर उन्होंने कहा, ‘शराबबंदी खत्म होनी चाहिए। लागू कराने के समय मैंने भी समर्थन किया था लेकिन लोग अभी भी शराब पी रहे हैं। गलत नशा कर रहे हैं।’ RLM विधायक बोले- शराबबंदी की समीक्षा होनी चाहिए बिहार में नई सरकार बनते ही शराबंबदी खत्म करने की मांग उठने लगी है। CM हाउस पहुंचे RLM विधायक माधव आनंद ने कहा, शराबबंदी से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। सम्राट चौधरी जी को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग रहेंगे। जबकि विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग मिले हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यही विभाग बाकी मंत्रियों में बंटेंगे। तब तक तीनों मंत्री ही इनकी जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार की पॉलिटिक्स से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए.. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में परिवार के साथ पूजा की। CM के साथ उनका परिवार भी था। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक गर्भगृह में रहे। मंदिर पहुंचते ही सबसे पहले पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद CM को देखते ही कार्यकर्ता जुट गए। मंदिर प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा की गई थी। मंदिर में पूजा की तस्वीरें देखिए… सुबह CM ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं सुबह मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार की स्टाइल में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में लोगों की भीड़ दिखाई दी। सम्राट ने लोगों की शिकायतें सुनीं। सुरक्षा जांच और रजिस्ट्रेशन के बाद लोगों को अंदर एंट्री दी गई। मसौढ़ी से जनता दरबार में पहुंचे बुजुर्ग ने कहा, बिहार में भ्रष्टाचार और अफसरशाही चरम पर है। सम्राट के आने से अपराधी बिहार छोड़कर भागेंगे। उनमें डर बैठेगा, मुझे ये विश्वास है। बाढ़ से आई मीता देवी ने कहा, यहां नौकरी मांगने आई हूं। झाड़ू पोछा छोड़कर हमको सम्राट चौधरी किसी भी नौकरी पर रख सकते हैं। हम मैट्रिक पास हैं, इसलिए हम गार्ड का भी नौकरी कर सकते हैं। नई सरकार बनते ही TRE-4 की प्रक्रिया शुरू इधर, नई सरकार बनते ही TRE-4 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4) की तैयारी में जुट गया है। 20 अप्रैल तक इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा की तिथि 22 से 27 सितंबर निर्धारित की गई है। नारी शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार सुबह पटना के जेपी गंगा पथ पर नारी शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए। यहां महिलाओं ने उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री आज कई विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। गुरुवार को भी उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में विभागों के प्रधान सचिव मौजूद रहे। इस बैठक के बाद सम्राट मुख्य सचिवालय पहुंचे हैं। यहां भी अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने नगर विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। सम्राट ने घूम-घूमकर मुख्यमंत्री सचिवालय में तमाम चीजों को देखा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस तरीके से काम करते थे, उन चीजों को उन्होंने बारीकी से देखा। सम्राट ने अफसरों को निर्देश दिए नई सरकार बनते ही शराबबंदी खत्म करने की मांग तेज अनंत सिंह ने की शराबबंदी खत्म करने की मांग JDU विधायक अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुलाकात पर कहा, ‘मैंने मोकामा क्षेत्र के लिए अस्पताल की मांग की। मैं अब आगे चुनाव नहीं लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि वे अस्पताल बना देंगे। शराबबंदी पर उन्होंने कहा, ‘शराबबंदी खत्म होनी चाहिए। लागू कराने के समय मैंने भी समर्थन किया था लेकिन लोग अभी भी शराब पी रहे हैं। गलत नशा कर रहे हैं।’ RLM विधायक बोले- शराबबंदी की समीक्षा होनी चाहिए बिहार में नई सरकार बनते ही शराबंबदी खत्म करने की मांग उठने लगी है। CM हाउस पहुंचे RLM विधायक माधव आनंद ने कहा, शराबबंदी से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। सम्राट चौधरी जी को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग रहेंगे। जबकि विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग मिले हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यही विभाग बाकी मंत्रियों में बंटेंगे। तब तक तीनों मंत्री ही इनकी जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार की पॉलिटिक्स से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए..


