पाकबड़ा में निर्माणाधीन श्मशान की बाउंड्री तोड़ी:लोहिया-वन टाउनशिप से सटी श्मशान की भूमि को 4 महीने पहले प्रशासन ने कराया था कब्जामुक्त

पाकबड़ा में निर्माणाधीन श्मशान की बाउंड्री तोड़ी:लोहिया-वन टाउनशिप से सटी श्मशान की भूमि को 4 महीने पहले प्रशासन ने कराया था कब्जामुक्त

पाकबड़ा में लोहिया-वन टाउनशिप से सटे निर्माणाधीन श्मशान घाट की बाउंड्री को तोड़ दिया गया। आरोप बिल्डर पर लग रहे हैं। इसका पता चलते ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस-प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। करीब 4 महीना पहले तहसील प्रशासन ने लोहिया वन टाउनशिप से सटी श्मशान की करीब 980 वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। पाकबड़ा नगर पंचायत की ओर से इस पर अब श्मशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। मुरादाबाद में नया मुरादाबाद सेक्टर 6 से सटाकर विकसित किए जा रहे ‘लोहिया वन’ टाउनशिप से सटी श्मशान घाट की भूमि को प्रशासन ने कब्जामुक्त कराकर करीब 4 महीने पहले अपने कब्जे में ले लिया था। तभी तय हुआ था कि यहां इस जमीन पर पाकबड़ा नगर पंचायत की ओर से पाकबड़ा कस्बे के लिए श्मशान घाट बनाया जाएगा। सदर तहसील के प्रस्ताव के बाद तत्कालीन डीएम अनुज सिंह के आदेश पर यह भूमि श्मशान घाट के लिए आरक्षित कर दी गई थी। आरक्षित गाटा संख्या 105 की 980 वर्ग मीटर भूमि पर पाकबड़ा नगर पंचायत की ओर से श्मशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। 4 महीना पहले तहसील प्रशासन की ओर से टाउनशिप से सटे गाटा संख्या 105, 112 और 116 की करीब 1630 वर्ग मीटर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर अपने कब्जे में ले लिया गया था। इसके अलावा एक चकरोड़ की भूमि भी यहां मार्क की गई थी। पाकबड़ा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय आनंद ने बताया था कि तहसील प्रशासन की ओर से भूमि चिन्हित किए जाने के बाद उन्होंने नगर पंचायत के जूनियर इंजीनियर के साथ मौके पर जाकर बाउंड्री का एस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिए थे। मौका मुआयना करने के बाद ईओ ने नगर पंचायत के इंजीनियरों को निर्देश दिया था कि वो इस श्मशान भूमि की बाउंड्री के लिए एस्टीमेट तैयार करें। बजट पास होने के बाद यहां पिछले कुछ दिनों से श्मशान घाट की बाउंड्री का काम शुरू हो चुका है। उस समय राजस्व से जुडे़ एक अधिकारी ने बताया था कि अभी गाटा संख्या 108 और 135 की पैमाइश होना बाकी है। इन दोनों गाटा की पैमाइश के लिए लोहिया-वन टाउनशिप की बाउंड्री की भी मापजोख की जाएगी। ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये दोनों गाटा की सरकारी भूमि कहां पर स्थित है। इस बीच देर रात में कुछ लोगों ने नगर पंचायत पाकबड़ा की ओर से निर्माणधीन श्मशान घाट में तोड़फोड कर दी। बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। इसकी जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। लोगों ने तोड़फोड करने वालों के ​​​खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है।
नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से श्मशान घाट की व्यवस्था को लेकर लोग मांग कर रहे थे। पाकबड़ा नगर में एक भी हिन्दू शमशान नही है। नगर के लोगों को अ​न्तिम संस्कार के लिए व्यवस्था नही होने के कारण काफी दूर जाना पड़ता था। तत्कालीन डीएम अनुज कुमार सिंह ने नगर के लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए श्मशान के लिए स्थान की व्यवस्था कराई थी। इसके बाद अभी पांच दिन पहले शमशान का निमार्ण शुरू किया गया था। लेकिन रात में कुछ लोगों द्वारा निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *