जीत के बावजूद KKR को बड़ा झटका, 18 करोड़ में लेने वाला गेंदबाज फेंक पाया है सिर्फ 8 गेंद

जीत के बावजूद KKR को बड़ा झटका, 18 करोड़ में लेने वाला गेंदबाज फेंक पाया है सिर्फ 8 गेंद

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 247 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मथीशा पथिराना की चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी। 

IPL 2026 KKR vs GT Highlights: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में सिर्फ दो विकेट गंवाकर 247 रन बनाए। मुकाबले में रहाणे एक बार फिर फ्लॉप रहे और 14 गेंदों का सामना कर सिर्फ 14 रन ही बना पाए।

लेकिन इसके बाद फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन की शानदार अर्धशतकीय और तूफानी पारियों की बदौलत KKR ने गुजरात टाइटंस के सामने 248 रन का लक्ष्य रख दिया। फिन एलन 93 रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में 82 रन की पारी खेली। इसके अलावा ग्रीन ने 28 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ डाला।

KKR के लिए फेंक पाए 8 गेंद

गुजरात टाइटंस के सामने यह लक्ष्य विशाल इसलिए भी लग रहा था क्योंकि केकेआर के खेमे में इस लक्ष्य को डिफेंड करने के लिए सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों के साथ मथीशा पथिराना भी केकेआर के लिए डेब्यू करने जा रहे थे। इस गेंदबाज को केकेआर ने ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन डेब्यू उनके लिए अच्छा नहीं रहा और सिर्फ 8 गेंद डालने के बाद वह फिर से चोटिल हो गए।

आपको बता दें कि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पथिराना चोटिल हो गए थे और शुरुआती 11 मैच केकेआर के लिए नहीं खेल सके। 12वें मैच में वह उतरे और पहले ओवर में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन अपने अगले ओवर में वह सिर्फ दो गेंद ही डाल सके और हैमस्ट्रिंग की वजह से बाहर हो गए।

फेल होता दिख रहा 18 करोड़ का दांव

पहले 11 मैचों से पथिराना के बाहर होने की वजह से केकेआर को नुकसान तो हुआ ही है, जिसकी वजह से टीम प्लेऑफ्स में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स का 18 करोड़ का दांव फेल होता हुआ भी नजर आ रहा है। आपको बता दें कि केकेआर प्लेऑफ से बाहर होने की दहलीज पर खड़ी है और एक मैच हारते ही उनके अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीद टूट जाएंगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *