जेल प्रशासन की कस्टडी से फरार, 25000 का इनामी गिरफ्तार:11 दिसंबर की रात आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल से फरार हुआ था आरोपी, दो बंदी रक्षक हुए थे निलंबित

जेल प्रशासन की कस्टडी से फरार, 25000 का इनामी गिरफ्तार:11 दिसंबर की रात आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल से फरार हुआ था आरोपी, दो बंदी रक्षक हुए थे निलंबित

आजमगढ़ के मंडलीय कारागार में बंद रहे बंदी उदय उर्फ गुजराती जो की दिसंबर 2025 को अस्पताल से इलाज के दौरान फरार हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी पर जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने ₹25000 का इनाम घोषित किया था। इस मामले में 12 दिसंबर को जेलर अनिल कुमार पांडे ने शहर कोतवाली में बंदी उदय कुमार उर्फ गुजराती, के साथ ही बंदी रक्षक गौसुल आलम और विनोद कुमार दुबे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। उदय कुमार उर्फ गुजराती गुजरात के अहमदाबाद थाना क्षेत्र के ईसानगर का रहने वाला है जबकि हाल पता गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी को हैदराबाद बांध चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आजमगढ़ शहर कोतवाली और महाराजगंज के फरेंदा में मुकदमा दर्ज है।
6 दिसंबर 2025 को आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में हुआ था भर्ती
आजमगढ़ की जेल में गोरखपुर से हत्या के मुकदमे में प्रशासनिक आधार पर 6 सितंबर 2021 को ट्रांसफर होकर आया था। विगत 4 वर्षों से आजमगढ़ जेल में बंद था। हालांकि जेल में बंद कैदी का स्वास्थ्य खराब रहता था और उसे हर 15 दिन में अस्पताल ले जाना पड़ता था। 12 दिसंबर की सुबह 3:30 बजे जब वह शौच के लिए उठा। इसके बाद जेल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। काफी देर तक जब कैदी नहीं मिला तो कैदी की सुरक्षा में लगाए गए दो जेल पुलिस के कर्मचारी तलाश में जुट गए। जब कहीं पता नहीं चला तो मामले की सूचना जेल प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही जेल के आल्हा अधिकारी अस्पताल पहुंचे काफी तलाश के बाद भी जब बंदी का नहीं पता चला तो इस मामले में जिले के कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। जिले की कोतवाली पुलिस इस मामले की विवेचना भी शुरू कर दी थी। उसी के तहत गिरफ्तारी हुई। पाइल्स की समस्या से पीड़ित है बंदी
इस बारे में जेल के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल से फरार बंदी उदय उर्फ गुजराती पाइल्स की समस्या से पीड़ित था। और उसे 15 दिन में ब्लड की जरूरत पड़ती है। यही कारण है कि जेल से फरार हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *