अवैध अंग्रेजी और देसी शराब सहित कार जब्त:रटलाई पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, नेटवर्क की पूछताछ जारी

अवैध अंग्रेजी और देसी शराब सहित कार जब्त:रटलाई पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, नेटवर्क की पूछताछ जारी

झालावाड़ की रटलाई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब परिवहन में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामीणों से शिकायत मिली थी कि रात के समय गांवों से होकर अवैध शराब से भरी गाड़ियां गुजरती हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी लोकेश मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नसीराबाद से गाडागांव की ओर कुछ संदिग्ध वाहन आ रहे हैं, जिनमें अवैध शराब हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक कार को रुकवाया। कार में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान बोरखेड़ी निवासी भूरीलाल (40) और रटलाई निवासी पंकज माली (25) के रूप में हुई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1440 पव्वे अवैध देसी शराब और 96 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *