बेनीपट्टी| अरेर पुलिस ने थाना कांड संख्या 233/25 के नामजद फरार आरोपी थाना क्षेत्र के नागदह गांव के मो. रहमतुल्लाह उर्फ तुल्लाह को विगत गुरुवार की रात्रि छापामारी अभियान के तहत गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। अरेर के थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज था। मधेपुर| स्थानीय लक्ष्मीपुर टोला में एक सनकी बेटे ने पिता और अपने बड़े भाई को ब्लेड मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी गंगाराम साहू तथा उनके बेटे दीपक कुमार साहू का इलाज मधेपुर पीएचसी में किया गया। मामले को लेकर गंगाराम साहू ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने अपने छोटे पुत्र 20 वर्षीय प्रकाश कुमार साहू को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। बेनीपट्टी| अरेर पुलिस ने थाना कांड संख्या 233/25 के नामजद फरार आरोपी थाना क्षेत्र के नागदह गांव के मो. रहमतुल्लाह उर्फ तुल्लाह को विगत गुरुवार की रात्रि छापामारी अभियान के तहत गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। अरेर के थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज था। मधेपुर| स्थानीय लक्ष्मीपुर टोला में एक सनकी बेटे ने पिता और अपने बड़े भाई को ब्लेड मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी गंगाराम साहू तथा उनके बेटे दीपक कुमार साहू का इलाज मधेपुर पीएचसी में किया गया। मामले को लेकर गंगाराम साहू ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने अपने छोटे पुत्र 20 वर्षीय प्रकाश कुमार साहू को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।


