मुरादाबाद में टीजीटी भर्ती परीक्षा आज:23 केंद्रों पर 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

मुरादाबाद में टीजीटी भर्ती परीक्षा आज:23 केंद्रों पर 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित टीजीटी भर्ती परीक्षा आज (3 जून) है। यह परीक्षा जिले के 23 केंद्रों पर आज और कल यानी 4 जून को आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। आज, 3 जून को 11,122 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जबकि 4 जून के लिए 14,146 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। दोनों दिन परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्रों में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है। उन्हें अपने साथ प्रवेश पत्र, एक वैध फोटो पहचान पत्र और तीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। एडीआईओएस शतानंद शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान जिले में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की आवाजाही रहेगी। इसे देखते हुए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा संचालन के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है। प्रशासन ने दावा किया है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *